नजीब जंग का इस्तीफा चौंकाने वाला : केजरीवाल  

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   22 Dec 2016 7:05 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
नजीब जंग का इस्तीफा चौंकाने वाला : केजरीवाल  अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, दिल्ली

नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दिल्ली के उप-राज्यपाल नजीब जंग के अचानक इस्तीफा देने पर हैरानी जताई है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, "नजीब जंग का इस्तीफा चौंकाने वाला है।"

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार निर्वाचित होने के बाद से ही नजीब जंग और केजरीवाल की सरकार के बीच तनाव की स्थिति रही है। केजरीवाल ने हालांकि जंग को भविष्य के लिए शुभकामना व्यक्त की है।

केजरीवाल ने अगले ट्वीट में कहा, "भविष्य में वह जहां कहीं भी हों, उन्हें मेरी शुभकामनाएं हैं।"

हमने जंग के साथ मिलकर दिल्ली के लिए अच्छा काम किया : सिसौदिया

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने गुरुवार को उप-राज्यपाल नजीब जंग के इस्तीफा देने के बाद कहा कि दिल्ली सरकार ने जंग के साथ मिलकर राष्ट्रीय राजधानी के लिए अच्छा काम किया। सिसौदिया ने ट्वीट किया, "उप-राज्यपाल जंग के साथ खट्ठे-मीठे अनुभवों के बावजूद मैं कह सकता हूं कि हमने जंग के साथ मिलकर दिल्ली के लिए अच्छा काम किया।"

सिसौदिया ने अगले ट्वीट में लिखा, "आपको (जंग) भविष्य के लिए शुभकामनाएं।"

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.