देश के इतिहास में पहली बार चलन में आएगा 2,000 रुपए का नोट 

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   9 Nov 2016 7:25 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
देश के इतिहास में पहली बार चलन में आएगा 2,000 रुपए का नोट देश के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब 2,000 रुपए का नोट चलन में लाया जाएगा। 

नई दिल्ली (भाषा)। देश के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब 2,000 रुपए का नोट चलन में लाया जाएगा। 500 और 1,000 रुपए के नोटों को चलन से वापस लेने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घोषणा के बाद 500 रुपए और 2,000 रुपए का नया नोट 10 नवंबर को जारी किया जाएगा।

वर्ष 1946 फिर 1978 में वापस लिए गए थे नोट

अर्थव्यवस्था में चलन से 500 और 1,000 रुपए के नोट को अचानक वापस लेने का सरकार फैसला अब तक का एकमात्र नया फैसला नहीं है। इससे पहले भी जनवरी 1946 में और फिर 1978 में 1,000 रुपए और इससे बड़ी राशि के नोटों को वापस लिया जा चुका है।

अब तक सबसे बड़ा नोट 10,000 रुपए का छापा था

रिजर्व बैंक ने अब तक सबसे बड़ा नोट 1938 और फिर 1954 में 10,000 रुपए का छापा था। लेकिन इन नोटों को पहले जनवरी 1946 में और फिर जनवरी 1978 में वापस ले लिया गया। रिजर्व बैंक के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

जनवरी 1946 से पहले 1,000 और 10,000 रुपए के बैंक नोट प्रचलन में थे। इसके बाद 1954 में 1,000 रुपए, 5,000 रुपए और 10,000 रुपए के बैंक नोट जारी किए गए। इन सभी को जनवरी 1978 में वापस ले लिया गया।

वर्ष 1987 में 500 रुपए व वर्ष 2000 में एक हजार रुपए का नोट आया चलन

नवंबर 2000 में एक हजार रुपए का नोट फिर जारी हुआ। इससे पहले अक्तूबर 1987 में 500 रुपए का नोट चलन में लाया गया। तब महंगाई के मद्देनजर चलन में भारी संख्या में जाली नोटों को नियंत्रित करने के लिए इसे जारी करने को उचित ठहराया गया।

देश के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब 2,000 रुपए का नोट चलन में लाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मध्यरात्रि से 500 और 1,000 रुपए के नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा करते हुए कहा कि 500 रुपए और 2,000 रुपए का नया नोट जारी किया जाएगा। ये नोट 10 नवंबर को ही जारी कर दिये जाएंगे।

वाटरमार्क में अशोक स्तंभ वाला नोट कब जारी किया गया जानें:-

  • वर्ष 1967 और वर्ष 1992 के बीच -10 रुपए
  • वर्ष1972 और वर्ष1975 के बीच - 20 रुपए
  • वर्ष 1975 और वर्ष1981 के बीच - 50 रुपए
  • वर्ष 1967 और वर्ष 1979 के बीच -100

(इससे पहले वाटरमार्क में अशोक स्तंभ वाला 10 रुपए का नोट 1967 और 1992 के बीच जारी किए गए। 20 रुपए का नोट 1972 और 1975 के बीच, 50 रुपए का नोट 1975 और 1981 तथा 100 रुपए का नोट 1967 और 1979 के बीच जारी किया गया।)

वर्ष 1980 में ‘सत्यमेव जयते' को राष्ट्रीय चिन्ह में पहली बार शामिल किया गया

इस दौरान जो भी बैंक नोट जारी किए गए उनमें वाटरमार्क में अशोक स्तंभ के अलावा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, भारतीय कला के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति से जुड़े प्रतीकों को नोट में छापा गया। वर्ष 1980 में ‘सत्यमेव जयते' को राष्ट्रीय चिन्ह में पहली बार शामिल किया गया।

अक्तूबर 1987 में पहली बार 500 रुपए का बैंक नोट महात्मा गांधी की तस्वीर और वाटरमार्क में अशोक स्तंभ के साथ जारी किया गया।

इसके बाद महात्मा गांधी श्रृंखला के बैंक नोट 1996 में पांच रुपए (नवंबर 2001 में जारी हुआ), 10 रुपए का नोट जून 1996, 20 रुपए का नोट अगस्त 2001 में, 50 रुपए का नोट मार्च 1997 में, 100 रुपए का जून 1996 में, 500 रुपए का नोट अक्तूबर 1997 में और 1,000 रुपए का नोट 2000 में जारी किया गया।

इसके बाद 2005 में महात्मा गांधी श्रृंखला का नया नोट 10, 20, 50 और 100, 500 और 1,000 रुपए के नोट में जारी किए गए।



     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.