ओडिशा और महाराष्ट्र निकाय चुनावों में शानदार प्रदर्शन के लिए 25 फरवरी को देशभर में ‘विजय उत्सव’ मनाएगी भाजपा
Sanjay Srivastava 24 Feb 2017 4:04 PM GMT

नई दिल्ली (भाषा)। भाजपा ओडिशा और महाराष्ट्र निकाय चुनावों में शानदार प्रदर्शन का देश में अपने सभी जिला कार्यालयों में 25 फरवरी को ‘विजय उत्सव' के रूप में जश्न मनाएगी।
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि महाराष्ट्र के नतीजों की घोषणा के बाद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने आज यह निर्णय लिया। महाराष्ट्र में भाजपा ने ‘अप्रत्याशित सफलता' हासिल की है। शाह ने नतीजों को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस और राज्य इकाई के प्रमुख रावसाहेब पाटिल दानवे को बधाई दी।
उन्होंने एक ट्वीट कर कहा, ‘‘मैं भाजपा के विकास कार्यों और ‘सबका साथ सबका विकास' विचारधारा में विश्वास जताने के लिए महाराष्ट्र के लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं।''
New Delhi amit shah अमित शाह भाजपा B J P श्रीकांत शर्मा Odisha civic polls Maharashtra civic polls 25 February Vijay Utsav BJP national secretary Shrikant Sharma विजय उत्सव महाराष्ट्र निकाय चुनाव ओडिशा निकाय चुनाव 25 फरवरी
Next Story
More Stories