जिम्मेदार राजनीतिक संगठन की अपनी छवि गंवा चुकी है कांग्रेस : जेटली 

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   24 Feb 2017 4:29 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
जिम्मेदार राजनीतिक संगठन की अपनी छवि गंवा चुकी है  कांग्रेस  : जेटली वित्त मंत्री अरुण जेटली।

नई दिल्ली (भाषा)। ओडिशा और महाराष्ट्र में निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अच्छे प्रदर्शन से खुश वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज यह कहते हुए कांग्रेस पर कटाक्ष किया कि यह एक मिट रहे राजवंश के ईद-गिर्द की भीड़ है।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि नोटबंदी का कांग्रेस का जर्बदस्त विरोध पार्टी को बड़ा महंगा पड़ा जबकि सरकार के इस फैसले का गरीबों ने व्यापक रूप से समर्थन किया।

भाजपा ने महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनाव में अच्छी जीत हासिल की है जबकि ओडिशा में उसने महत्वपूर्ण लाभ अर्जित किया है। वर्तमान कांग्रेस नेतृत्व पर प्रहार करते हुए जेटली ने कहा कि यदि इस वंश के वर्तमान प्रतिनिधि में पार्टी या देश की अगुवाई करने का सामर्थ्य नहीं है तो उसका नुकसान पार्टी को होता है। यह मिट रहे राजवंश के ईद गिर्द की भीड़ है, यह कांग्रेस के मामले में अब स्पष्ट जान पड़ता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिम्मेदार राजनीतिक संगठन की अपनी छवि गंवा चुकी है। उन्होंने कहा, ‘‘शासन की स्वभाविक पार्टी से अब वह हाशिए पर पहुंच गई है, उसकी नीतियों से गरीब आम आदमी का उसका जनाधार खिसक गया है।''

        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.