क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो का भारत के प्रति सहयोग हमेशा याद रहेगा : सोनिया गांधी
Sanjay Srivastava 26 Nov 2016 2:03 PM GMT

नई दिल्ली (आईएएनएस)| कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो के निधन पर शोक जताते हुए शनिवार को कहा कि फिदेल को गुटनिरपेक्ष आंदोलन में उनके योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
सोनिया गांधी ने कहा कि फिदेल (90 वर्ष) का निधन सिर्फ क्यूबा या एक विशेष विचारधारा के लिए ही अपूरणीय क्षति नहीं है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि फिदेल दमन एवं अत्याचार और लोगों की आवाज को दबाए जाने के प्रत्येक प्रयास के खिलाफ खड़े हुए थे।
उन्होंने कहा, "गुट निरपेक्ष आंदोलन में उनका योगदान और विभिन्न मंचों पर भारत के प्रति उनका सहयोग भारत के लोगों के दिल और जेहन में हमेशा रहेगा।"
क्यूबा के सरकारी टेलीविजन ने फिदेल के निधन की घोषणा की।
Sonia Gandhi India New Delhi Fidel Castro Cuban Revolutionary leader Fidel Castro died Cuba Non-Aligned Movement
Next Story
More Stories