कानपुर रेल दुर्घटना से पहले भारत में बड़ी ट्रेन दुर्घटनाओं के बारे में जानें
Sanjay Srivastava 20 Nov 2016 7:17 PM GMT

नई दिल्ली (भाषा)। कानपुर देहात में पुखरायां के निकट इंदौर पटना एक्सप्रेस के 14 डिब्बे रविवार तड़के पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना में 115 लोगों की मौत हो गई। भारत में वर्ष 1988 से लेकर 2016 तक हुई बड़ी ट्रेन दुर्घटनाओं का घटनाक्रम कुछ इस प्रकार है।
जानिए...
- 20 नवंबर, 2016:- उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के पुखरायां में इंदौर-पटना एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, 100 से ज्यादा यात्रियों की मौत जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल।
- 4 अगस्त, 2015 :- मुंबई से वाराणसी जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस के पटरी से उतरने और मचक नदी में गिरने से 25 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। यह हादसा मध्य प्रदेश के हरदा जिले में खिरकिया और भिरंगी स्टेशन के बीच हुआ। विपरीत दिशा से आ रही जनता एक्सप्रेस भी उसी जगह कुछ मिनट बाद पटरी से उतर गई थी।
- 20 मार्च, 2015 :- देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस के उत्तर प्रदेश के रायबरेली में पटरी से उतरने की वजह से 39 लोगों की मौत हो गई और 150 लोग घायल हो गए।
- 4 मई, 2014 :- महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में दिवा जंक्शन-सावंतवाड़ी पैसेंजर ट्रेन के नागोथाने और रोहा स्टेशन के बीच पटरी से उतरने से 20 लोगों की मौत हो गई और 100 अन्य घायल हो गए थे।
- 26 मई, 2014 : - गोरखपुर को जानेवाली गोरखधाम एक्सप्रेस के एक मालगाड़ी से टक्कर की वजह से उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले में खलीलाबाद के पास 25 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।
- 28 मई, 2010 :- पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले में नक्सली हमले में ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस पटरी से उतरी, कम से कम 148 लोगों की मौत.
- 09 सिंतबर, 2002 :-बिहार के औरंगाबाद जिले में हावडा-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के 14 डिब्बे धावी नदी में गिरे, 100 से ज्यादा यात्रियों की मौत। 150 से ज्यादा घायल हुए।
- 02 अगस्त, 1999:-असम के गायसल में 2,5000 यात्रियों को लेकर जा रही दो ट्रेनें आपस में टकरायीं, कम से कम 250 लोगों की मौत।
- 26 नवंबर, 1998 :- पंजाब के खन्ना में जम्मू-तवी-सियालदा एक्सप्रेस फ्रंटियर मेल के पटरी से उतरे डिब्बों से टकराने पर कम से कम 212 लोगों की मौत।
- 14 सितंबर, 1997 :- मध्यप्रदेश के बिलासपुर में अहमदाबाद-हावडा एक्सप्रेस के पांच डिब्बे नदी में गिर, 81 लोगों की मौत।
- 20 अगस्त, 1995 :- उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के पास पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ने कालिंदी एक्सप्रेस को टक्कर मारी, 400 लोगों की मौत।
- 18 अप्रैल, 1988 :- उत्तर प्रदेश में ललितपुर के पास कर्नाटक एक्सप्रेस पटरी से उतरी, कम से कम 75 लोगों की मौत।
- 08 जुलाई, 1988 :- केरल में आईलैंड एक्सप्रेस अशतामुदी झील में गिरी, 107 लोगों की मौत।
New Delhi Kanpur train Accident Train Accidents in India Kanpur Dehat Pukhrayan
Next Story
More Stories