अमेरिकी सीनेट सीट जीतने वाली कमला हैरिस पहली भारतीय-अमेरिकी बनीं

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   9 Nov 2016 3:53 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अमेरिकी सीनेट सीट जीतने वाली कमला हैरिस पहली भारतीय-अमेरिकी बनींकैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल कमला हैरिस (51 वर्ष)।

न्यूयार्क (भाषा)। कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल कमला हैरिस (51 वर्ष) ने राज्य से अमेरिकी सीनेट सीट जीतकर आज इतिहास रच दिया। यह सफलता हासिल करने वाली वह पहली भारतीय-अमेरिकी हैं। डेमोक्रेट लॉरेटा सानचेज को हराने वाली हैरिस अमेरिकी सीनेट में चुनी जाने वाली छठी अश्वेत हैं, पांचवे अश्वेत अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा थे।

बीते दो दशकों से भी ज्यादा समय में उच्च सदन में पहुंचने वाली वे पहली अश्वेत महिला हैं। उनकी मां श्यामला गोपालन चेन्नई से यहां विज्ञान की पढ़ाई करने आई थीं। उनके पिता जैमेका में पले-बढ़े हैं।

कमला का जन्म कैलिफोर्निया के ऑकलैंड में हुआ था। दो बार 2010 और 2014 में अटॉर्नी जनरल रह चुकी हैरिस ने अपनी ही पार्टी की लॉरेटा को हराया है। वह बारबरा बॉक्सर की जगह लेंगी जिन्होंने दो दशकों तक सीनेट में रहने के बाद 2014 में सेवानिवृत्ति ले ली थी।

ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पीपुल ऑफ इंडियन ऑरिजिन के अध्यक्ष थॉमस अब्राहम ने बताया, "कमल हैरिस का जीतना भारतीय अमेरिकी समुदाय के लिए एक और उपलब्धि है।" इससे अमेरिका और भारत को व्यापार, निवेश, शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सैन्य सहयोग और आतंकवाद से लड़ाई में वैश्विक साझेदार के रूप में करीब आने में मदद मिलेगी।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.