नोटबंदी से हो रहीं समस्याएं अस्थाई हैं, इसका फायदा कुछ सामय बाद मिलेगाः चंद्रबाबू नायडू 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
नोटबंदी से हो रहीं समस्याएं अस्थाई हैं, इसका फायदा कुछ सामय बाद मिलेगाः चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि आंध्र प्रदेश नकदी रहित लेनदेन के मामले में देश में एक आदर्श राज्य बन गया है।

नई दिल्ली (भाषा)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोट बंद किए जाने से हो रहीं समस्याएं अस्थाई हैं, लेकिन इसके दूरगामी लाभ होंगे। उन्होंने यह बात इस स्थिति में लोगों की मदद करने के लिए अपनी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी प्रदान करते समय कही।

उन्होंने कहा कि आंध्र सरकार ने लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए कई नए तरीके अपनाए हैं और यह नकदी रहित लेनदेन के मामले में देश में एक आदर्श राज्य बन गया है। नायडू ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों में नकदी रहित लेनदेन को देखने के लिए चार समितियों का गठन, 19,000 ई-पीओएस (प्वाइंट्स ऑफ सेल्स) मशीनों की व्यवस्था (जिसमें छात्र और स्वं सहायता महिला समूह शामिल हैं) और ‘एपी पर्स' नाम के मोबाइल ऐप्लीकेशन की शुरुआत जैसे कदम शामिल हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘नोटबंदी से उत्पन्न समस्याएं अस्थाई हैं लेकिन लाभ दूरगामी होंगे।'' मुख्यमंत्री ने लोगों से मुद्रा संकट को कुछ समय तक सहन करने को कहा। उन्होंने कहा कि लोगों को इसका सामना चुनौती की भावना के साथ करना चाहिए।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.