नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन दोनों तरफ से गोलीबारी अब भी जारी है।

जम्मू (भाषा)। पाकिस्तान की सेना ने मंगलवार को संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाकर मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की। एक सैन्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पाकिस्तान की सेना ने बिना उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन कर सुबह 10 बजे से राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में हमारी चौकियों को निशाना बनाकर मोर्टार बम दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की।'' उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से किए गए संघर्षविराम उल्लंघन का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘सेना पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।'' दोनों तरफ से गोलीबारी अब भी जारी है। भारतीय क्षेत्र में किसी जनहानि या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है। पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा जम्मू जिले से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सोमवार को की गई गोलीबारी में छह साल के एक बच्चे की मौत हो गयी और BSF का एक जवान शहीद हो गया था जबकि आठ नागरिकों समेत 10 लोग घायल हो गए थे। पाकिस्तानी सैनिकों की तरफ से की गई इस भीषण गोलाबारी में असैन्य क्षेत्रों और जम्मू से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर BSF की 25 चौकियों को निशाना बनाया गया था।

उरी में सेना के कैंप में 18 सितंबर को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में लक्षित हमले किए थे। लक्षित हमलों के बाद से पाकिस्तानी सैन्य बलों द्वारा संघर्षविराम का उल्लंघन किए जाने की 40 से ज्यादा घटनाएं हो चुकी हैं। उरी में हुए आतंकवादी हमले में 19 भारतीय जवान शहीद हो गए थे।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.