नगर निकाय चुनाव विपक्ष के लिए आंख खोलने वाला होना चाहिए: BJP 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
नगर निकाय चुनाव विपक्ष के लिए आंख खोलने वाला होना चाहिए: BJP मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर।

नई दिल्ली (भाषा)। महाराष्ट्र और गुजरात में नगर निकाय चुनाव में जीत का जिक्र करते हुए BJP ने मंगलवार को कहा कि यह विपक्षी दलों के लिए ‘आंख खोलने' वाला होना चाहिए क्योंकि लोगों ने नोटबंदी को समर्थन और इसका विरोध करने वालों को नापसंद करने का संकेत दे दिया है।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि BJP को महाराष्ट्र में बड़ा लाभ हुआ है और यह संकेत है कि हवा का रुख क्या है। उन्होंने कहा, ‘‘इससे स्पष्ट होता है कि लोगा काले धन के खिलाफ मोदी सरकार के कदम का विपक्ष द्वारा विरोध करने को पसंद नहीं कर रहे हैं और नोटबंदी के निर्णय का समर्थन कर रहे हैं।''

जावड़ेकर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘चुनाव परिणाम विपक्ष के लिए आंख खोलने वाला है और यह संकेत है कि हवा का रुख क्या है।'' उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को संसद की कार्यवाही बाधित नहीं करना चाहिए और गतिरोध को दूर किया जाना चाहिए। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुजरात में BJP की जीत को मोदी सरकार और मुख्यमंत्री विजय रुपानी की नीति को जन समर्थन के रुप में पेश किया।

यह पूछे जाने पर कि क्या इस परिणाम को BJP नोटबंदी पर जनमत के रुप में देखती है, जावड़ेकर ने कहा कि यह छोटा था लेकिन नोटबंदी के तत्काल बाद होने के कारण महत्वपूर्ण था। महाराष्ट्र नगर निकाय जीत के बारे में जावड़ेकर ने कहा कि इसमें कई ऐसे क्षेत्र थे जो कांग्रेस और राकांपा के गढ़ थे। अब स्थिति बदल गई है।

गुजरात के बारे में मंडाविया ने कहा कि पार्टी ने 125 सीट में से 109 पर जीत दर्ज की जबकि पहले हमारे पास 64 सीट थी। जावडेकर और मंडाविया ने कहा कि त्रिपुरा में उपचुनाव में BJP, कांग्रेस का स्थान लेकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.