ओरिएंटेशन कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं नवनिर्वाचित चार भारतीय अमेरिकी सांसद 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
ओरिएंटेशन कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं नवनिर्वाचित चार भारतीय अमेरिकी सांसद वाशिंगटन स्टेट की प्रमिला जयपाल, इलिनोइस से राजा कृष्णमूर्ति और कैलिफोर्निया के रो खन्ना प्रतिनिधि सभा में चुने गए हैं।

वाशिंगटन (भाषा)। अमेरिका के आम चुनाव में प्रतिनिधि सभा एवं सीनेट में निर्वाचित हुईं दो महिलाओं समेत चार भारतीय अमेरिकी साझा लक्ष्यों को पूरा करने के लिए मिलकर काम करने के तरीके खोजने के लिए अपनी पहली आधिकारिक कांग्रेशनल ओरिएंटेशन बैठक में यहां भाग ले रहे हैं।

वाशिंगटन स्टेट की प्रमिला जयपाल, इलिनोइस से राजा कृष्णमूर्ति और कैलिफोर्निया के रो खन्ना प्रतिनिधि सभा में चुने गए हैं। इन तीनों ने पिछले दो दिन साथ बिताए। वे कैपिटोल हिल में कामकाज के तरीके ही नहीं सीख रहे बल्कि अपने साक्षा लक्ष्यों को हासिल करने के लिए मिलकर काम करने के तरीके भी खोज रहे हैं। डेमोक्रेटिक नेता कमला हैरिस सीनेट में चुनी गई हैं। ये सभी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हैं जिससे उनका काम करना आसान हो गया हैं।

जयपाल ने कहा, ‘‘हम पिछले 24 घंटों से साथ हैं।'' जयपाल ने कहा, ‘‘मैं, रो और राजा ओरिएंटेशन में साथ हैं।'' कैपिटोल के बाहर ली गई सामूहिक फोटों में भी जयपाल और खन्ना साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।

अमी बेरा के मतों की गणना जारी है। उम्मीद है कि वह भी जल्द ही उन भारतीय अमेरिकियों की सूची में शामिल हो जाएंगे जो इस बार प्रतिनिधि सभा में चुने गए हैं। यदि वह चुने जाते हैं तो वह दलीप सिंह सौंध के बाद कांग्रेस में सबसे लंबे समय तक सेवाएं देने वाले भारतीय अमेरिकी बन जाएंगे। दलीप सिंह सौंध को तीन बार 1956, 1958 और 1960 में प्रतिनिधि सभा में चुना गया था।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.