पाक-अफगान सीमावर्ती इलाकों पर टूटा बर्फ का कहर, 100 से ज्यादा लोगों की मौत

Pakistan-Afghanistan

नई दिल्ली। पाकिस्तान-अफगानिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के चलते हिमस्खलन की वजह से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। मृतकों की संख्या और बढ़ने का अंदेशा जताया जा रहा है। वहीं भारत में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी और हिमस्खलन की चेतावनी जारी कर दी गई है।

पाकिस्तान के चितराल में हिमस्खलन के चलते 25 घर बर्फ में दब गए हैं जिनमें 14 लोगों की मौत हुई है, वहीं अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत नुरिस्तान में मरने वालों की संख्या 54 हैं। बताया जा रहा है कि हिमस्खलन अफगानिस्तान के बर्ग-ए-मटाल जिले के हाफसा गांव में रविवार दोपहर हुआ।

अफगानिस्तान के आपदा प्रबंधन मंत्री उमर मुहम्मदी ने बताया कि देश के 34 में से 22 प्रांतों में भारी बर्फबारी हो रही है। अफगानिस्तान में अब तक 100 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। उधर, पाकिस्तान के पेशावर के आसपास के इलाकों में बर्फबारी में फंसे परिवारों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

मौसम के हालातों को देखते हुए भारत भी चौकन्ना हो गया है। चंडीगढ़ स्थित निगरानी केंद्र से कश्मीर में भी बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी कर दी गई है।

Recent Posts



More Posts

popular Posts