अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकः सीजफायर तोड़ी, 11 लोग जख्मी, 5 चौकियां तबाह

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकः सीजफायर तोड़ी, 11 लोग जख्मी, 5 चौकियां तबाहआरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान पिछले 20 घंटे से फायरिंग कर रहा है।

जम्मू। पाकिस्तान अपनी हरकतों सो बाज नहीं आ रहा है। आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान पिछले 20 घंटे से फायरिंग कर रहा है। अब तक 11 लोग जख्मी हुए हैं। इनमें एक बच्ची और 6 महिलाएं शामिल हैं। LoC और इंटरनेशनल बॉर्डर से लगे कई गाँवों के कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। आर्मी और BSF इस फायरिंग का जवाब दे रही है। जवाबी हमले में तीन पाकिस्तानी सैनिक मार गिराए। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अब तक पाकिस्तान 40 बार सीजफायर वॉयलेशन कर चुका है।

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में भारत की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने अब तक 40वीं बार सीजफायर वॉयलेशन किया है। डिफेंस मिनिस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी रेंजर्स ने मंगलवार सुबह 10 बजे नौशेरा सेक्टर के कलाल और बाबा खोरी क्षेत्र में कई राउंड की फायरिंग की। डेढ़ घंटे बाद आरएसपुरा के सुचेतगढ़ सेक्टर के पास भी गोलीबारी शुरू हो गई। सीमा पार से कई मोर्टार भी दागे गए।

इससे अब्दुलयान और चंदू गाँव की सात महिलाएं घायल हो गईं। BSF के जवानों ने पाकिस्तानी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया। इससे पहले सोमवार को सीमा पार से फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया था। एक बच्चे की भी मौत हो गई थी।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.