अपनी हरकतों से नहीं बाज आ रहा पाक, फिर तोड़ा सीज फायर, राजौरी में एक जवान शहीद

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अपनी हरकतों से नहीं बाज आ रहा पाक, फिर तोड़ा सीज फायर, राजौरी में एक जवान शहीदप्रतीकात्मक फोटो

जम्मू (भाषा)। पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार को जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर दो बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया, जिसमें भारतीय सेना के एक जवान की मौत हो गयी। पाकिस्तान की तरफ से संघर्षविराम उल्लंघन ऐसे दिन हुआ है जब भारत, रुसी राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग सहित ब्रिक्स और बिम्सटेक शिखर सम्मेलनों के लिए कई देशों के नेताओं की मेजबानी कर रहा है।

राजौरी के तारकुंडी क्षेत्र में हुई घटना

शाम में घटना के बारे में सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘पाकिस्तानी सैनिकों ने राजौरी सेक्टर में एलओसी पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया, जिससे एक सैनिक की मौत हो गयी।'' राजौरी जिले के तारकुंडी क्षेत्र में यह घटना हुयी। इससे पहले सुबह में भी पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के पास रजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में अग्रिम इलाकों में छोटे हथियारों से बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा की सुरक्षा में लगे भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की।

25 से ज्यादा बार किया जा चुका है संघर्षविराम का उल्लंघन

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए पाक अधिकृत कश्मीर में किए गए लक्षित हमलों के बाद से अब तक जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन 25 से ज्यादा बार किया जा चुका है। गोलीबारी और गोला दागने में पुंछ जिले में पांच नागरिकों और चार सैनिक घायल हो गए। एलओसी पर भारतीय सैनिकों की जवाबी कार्रवाई में नौ पाकिस्तानी सैनिक घायल हो गए।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.