पाकिस्तान सेना ने LoC पर फिर शुरू की गोलाबारी, जवान शहीद

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
पाकिस्तान सेना ने LoC पर फिर शुरू की गोलाबारी, जवान शहीदपाकिस्तान सेना ने नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा (IB) पर दो दिनों की शांति के बाद रविवार को एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन कर गोलाबारी शुरू कर दी।

जम्मू (आईएएनएस)। पाकिस्तान सेना ने संघर्षविराम का एक बार फिर उल्लंघन कर जम्मू के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) स्थित भारतीय चौकियों पर रविवार को गोलाबारी शुरू कर दी, जिसमें एक भारतीय जवान शहीद हो गया। रक्षा सूत्रों ने बताया, ''पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में आज (रविवार) को 22 सिख रेजीमेंट के गुरु सेवक सिंह शहीद हो गया।''

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पाकिस्तान सेना द्वारा क्षेत्र के चार स्थानों पर अंधाधुंध गोलीबारी की गई। यह गोलीबारी सुबह 8.40 बजे शुरू हुई। उन्होंने कहा, ''भारतीय सेना समान क्षमता के हथियारों का इस्तेमाल कर प्रभावी तरीके से इसका जवाब दे रही है। गोलाबारी और गोलीबारी अभी भी जारी है।'' पाकिस्तान सेना ने नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा (IB) पर दो दिनों की शांति के बाद रविवार को एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन कर गोलाबारी शुरू कर दी।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.