पाकिस्तान अगर खुद आतंकवाद खत्म नहीं कर सकता तो भारत से मदद ले सकता है: गृहमंत्री
गाँव कनेक्शन 15 Oct 2016 11:19 AM GMT

बेंगलुरु। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को हिदायत दी कि वह अगर खुद आतंकवाद नहीं खत्म कर सकता तो भारत मदद को तैयार है।
पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि अगर वह खुद आतंकवाद को खत्म नहीं कर सकता तो वह भारत की मदद ले सकता है। एक जनसभा को यहां संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को उकसाने के लिए विश्व में अलग थलग पड़ता जा रहा है।
उन्होंने कहा, "अगर पाकिस्तान सरकार आतंकवाद से छुटकारा चाहता है और अगर पाक सरकार खुद आतंकवाद को समाप्त नहीं कर सकता तो वह भारत की मदद ले सकता है। भारत पाकिस्तान से आतंकवाद खत्म करने के लिए तैयार है।" सिंह ने कहा, "हम पाकिस्तान के लोगों से नहीं बल्कि पाकिस्तान में आतंकवाद से घृणा करते हैं”।
More Stories