पाक रेंजर्स की फायरिंग में BSF का एक और जवान शहीद

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
पाक रेंजर्स की फायरिंग में BSF का एक और जवान शहीदजम्मू के आरएसपुरा सेक्टर में गोलीबारी में BSF का एक जवान शहीद।

जम्मू-कश्मीर। पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर तोड़ी, गोलीबारी में BSF का एक जवान शहीद हो गया। ये घटना जम्मू के आरएसपुरा सेक्टर में हुई। पिछले चार दिनों में यह दूसरा जवान शहीद हुआ है।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पाहोवा के रहने वाले BSF के हेड कांस्टेबल सुशील कुमार को रविवार रात पाकिस्तानी फायरिंग का जवाब देते समय पाक फायरिंग में स्पिलनटर उनके गर्दन पर लग गई। इसके बाद सुशील को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी में दो महिलाओं सहित एक आदमी घायल हुआ। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल हुए तीनों नागरिकों की हालत ठीक है।

इससे पहले 20 अक्टूबर को पाकिस्तानी रेंजर्स ने स्नाइपर रायफल्स से हीरानागर सेक्टर में तैनात गुरनाम पर फायर किया, जिससे गुरनाम गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में 22 अक्टूबर की रात अस्पताल में गुरनाम की मौत हो गई। शहीद हुए गुरनाम का आरएसपुरा के उनके गाँव में आज अंतिम संस्कार होगा।

BSF के एक प्रवक्ता ने कहा, ''पाकिस्तानी रेंजर्स ने सबसे पहले शाम छह बजकर 20 मिनट पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की और रात नौ बजकर 45 मिनट पर हमारे ठिकानों पर 82 एमएम के कुछ मोर्टार गोले भी दागे गए।'' उन्होंने बताया कि पाकिस्तान रेंजर्स ने सेक्टर के अब्दुलियान और कोरोताना खुर्द इलाके में मोर्टार से गोले दागे। इससे पहले रविवार शाम को पाकिस्तान ने आईबी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाने के लिए छोटे हथियारों से गोलीबारी की जिसका BSF ने जवाब नहीं दिया।

संघर्षविराम के उल्लंघन से कुछ ही घंटे पहले BSF के अतिरिक्त महानिदेशक अरुण कुमार ने पाकिस्तान को आगाह करते हुए कहा था कि BSF के किसी भी जवान को निशाना बनाने पर उसे खतरनाक परिणाम भुगतना पड़ेगा। BSF ने दो दिन पहले दावा किया था कि BSF के एक कांस्टेबल को गोली मारने के बाद जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी रेंजर्स के सात जवानों को मार दिया गया।

BSF के अतिरिक्त महानिदेशक अरुण कुमार ने BSF के जवान गुरनाम सिंह के शव पर पुष्पचक्र अर्पित करने के बाद यह टिप्पणी की। सिंह शुक्रवार को कठुआ सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी में घायल हो गए थे और आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। कुमार ने कहा, ''अगर वे कुछ भी करने की कोशिश करते हैं तो उन्हें माकूल जवाब दिया जाएगा। हम इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।''

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.