कश्मीर दौरे पर जाएंगे पर्रिकर, मेजर सोमनाथ को देंगे श्रद्धांजलि      

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कश्मीर दौरे पर जाएंगे पर्रिकर, मेजर सोमनाथ को देंगे श्रद्धांजलि       मनोहर पर्रिकर, रक्षा मंत्री

श्रीनगर (भाषा)। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर देश के पहले परमवीर चक्र सम्मान से सम्मानित मेजर सोमनाथ को उनकी 69 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार को कश्मीर के दौरे पर जाएंगे। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि रक्षा मंत्री सेना के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य पदाधिकारियों के साथ बड़गाम जिले में श्रीनगर हवाई अड्डे के नजदीक मेजर सोमनाथ को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

उन्होंने बताया कि पिछले महीने आतंकी ठिकानों पर लक्षित हमलों और आतंकी विरोधी अभियानों के बाद पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन के कारण नियंत्रण रेखा पर जारी स्थिति को लेकर सेना के अधिकारियों से पर्रिकर स्थिति का जायजा ले सकते हैं। मेजर सोमनाथ पहले व्यक्ति थे जिन्हें परमवीर चक्र सम्मान से सम्मानित किया गया था जो सेना का सर्वोच्च सम्मान है।

उन्हें नवंबर 1947 में कश्मीर अभियानों में उनकी बहादुरी के लिए मरणोपरांत मेडल से सम्मानित किया गया। कश्मीर में 1947-48 में पाकिस्तान के साथ युद्ध के दौरान श्रीनगर हवाई अड्डे से पाकिस्तानी हमलावरों को खदेड़ने के दौरान वह शहीद हो गये थे। वह चौथी कुमाऊं रेजिमेंट से जुड़े हुये थे।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.