गुरु गोविंद सिंह की 350वीं जयंती में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, दुनियाभर में प्रकाश उत्सव मनाने की योजना

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   5 Jan 2017 3:19 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
गुरु गोविंद सिंह की 350वीं जयंती में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, दुनियाभर में प्रकाश उत्सव मनाने की योजनापटना में गुरु गोविंद सिंह जी 350वीं जयंती पर मत्था टेकते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

पटना (आईएएनएस)। सिखों के 10वें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 350वें प्रकाश पर्व पर गांधी मैदान में बने गुरु दरबार में गुरुवार को विशेष समागम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया भर में प्रकाश उत्सव मनाने की योजना है। प्रकाश पर्व से एकता का संदेश मिलता ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां गुरुवार को कहा कि बिहार में प्रकाश पर्व का उत्साह देश के लिए न केवल प्रेरणा है, बल्कि यह उत्सव देश की एकता का प्रतीक भी है। सिखों के 10वें गुरु, गुरु गोविंद सिंह की जन्मस्थली पटना में 350वें प्रकाशोत्सव में भाग लेने पहुंचे मोदी ने गांधी मैदान में आयोजित समागम में कहा कि केंद्र सरकार इस बात का विशेष प्रयास कर रही है कि न केवल हिंदुस्तान में, बल्कि पूरे विश्व को इस बात का अहसास हो कि गुरु गोविंद सिंह जी जैसी दिव्य आत्मा का जन्म यहां हुआ।

प्रकाशोत्सव के सफल आयोजन को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, "नीतीश जी ने काफी मेहनत से इस आयोजन को सफल बनाया है। पटना में प्रकाश पर्व की विशेष अहमियत है।"

उन्होंने कहा, "प्रकाशोत्सव पर्व हमें सही रास्ते पर चलना सिखाता है। गुरु गोविंद सिंह जी त्याग की प्रतिमूर्ति थे। त्याग की पराकाष्ठा थे। उन्होंने अपनी आंखों के सामने पिता का बलिदान देखा, तो पुत्रों को भी सच्चाई के लिए बलि चढ़ते देखा। गुरु गोविंद सिंह जी की जिदंगी और उनके त्याग हमेशा इस दुनिया को जीने का तरीका बताते रहे हैं।"

उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत में पंजाबी भाषा में पंच प्यारे का जिक्र करते हुए कहा कि पंच प्यारे ने भारत को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में हम सब की जिम्मेदारी है कि हम उनके आदर्शो से सीखते हुए देश को एकता में बांधने का काम करें।

इससे पूर्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी मैदान में बने अस्थायी गुरुद्वारे में मत्था टेका और गुरुवाणी सुनी। वह हवाईअड्डे से सीधे यहां पहुंचे। पटना हवाईअड्डे पर बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर गोविंद सिंह पर डाक टिकट जारी किया। मोदी ने कहा कि प्रकाश पर्व मानवता के रास्ते पर चलना सिखाता है।

प्रधानमंत्री के पटना आगमन को लेकर राजधानी पटना की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। गुरु गोविंद सिंह जी 350वीं जयंती पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्बोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रकाशोत्सव की तैयारी के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि नीतीश जी ने बहुत मेहनत की है। नीतीश जी ने युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए बेहतर काम किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाबी में सभी उपस्थित जनों को पंजाबी में बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा, सिख धर्म में प्रकाश पर्व गुरू की जयंती के रूप में मनाया जाता है।

गुरु गोविंद सिंह जी 350वीं जयंती में शामिल होने पटना पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। मोदी का स्वागत करते बिहर के राज्यपाल रामनाथ कोविद।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संग बैठे हैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रकाश सिंह बादल व अन्य।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शाल पहनाकर स्वागत करते केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान।
दर्शन करते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.