केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान आईसीयू में, हालत स्थिर

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   13 Jan 2017 5:10 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान आईसीयू में, हालत स्थिरअस्पताल में केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान।

पटना (भाषा)। सांस लेने में दिक्कत होने के बाद कल देर शाम यहां एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराए गए केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान (70 वर्ष) की हालत अब स्थिर है। यह जानकारी उनका उपचार कर रहे चिकित्सकों ने आज दी।

पासवान को पारस एचएमआरआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की हृदय रोग विज्ञान इकाई के प्रमुख डॉक्टर प्रमोद कुमार ने कहा, ‘‘पासवान जी का स्वास्थ्य अब स्थिर है।'' कुमार चिकित्सकों के उस दल में शामिल हैं जो रामविलास पासवान मंत्री के स्वास्थ्य पर नजदीक से नजर रख रहा है। मंत्री का उपचार कर रहे दल के एक अन्य सदस्य एवं एम्स पटना के डॉक्टर संजीव कुमार ने भी कहा कि पासवान का स्वास्थ्य अब स्थिर है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों का एक दल उनका उपचार कर रहा है।

पासवान के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) आरसी मीणा ने कहा कि पासवान का उपचार कर रहे चिकित्सकों की सिफारिशों के अनुसार मंत्री को दिल्ली ले जाने के संबंध में कोई भी निर्णय आज बाद में लिया जाएगा। लोजपा के प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने कहा कि पासवान का स्वास्थ्य बिगड़ने की सूचना पाने के बाद पार्टी कार्यकर्ता अस्पताल में एकत्र हो रहे हैं।

पासवान को ह्रदय संबंधी कोई समस्या नहीं है। उन्हें सिर्फ ठंड लगी थी, जिससे वह श्वास लेने में कुछ परेशानी महसूस कर रहे थे। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जानी की जरूरत नहीं है।चिकित्सकों ने उन्हें ठंड से बचने की सलाह दी है।
पशुपति कुमार पारस लोजपा नेता केंद्रीय मंत्री पासवान के भाई

केंद्रीय खाद्य एवं जनवितरण मंत्री पासवान इससे पहले राज्य के चार दिवसीय दौरे पर कल यहां पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें पटना, खगडिया, बेगूसराय एवं मोकामा में राजनीतिक प्रतिबद्धताओं को पूरा करना था। इसके बाद उन्हें 15 जनवरी को पटना में मकर संक्रान्ति पर भोज आयोजित करना था।

पासवान के शरीर में ऑक्सीजन की कमी के कारण उनके हृदय का बायां हिस्सा (लेफ्ट वेंट्रिकुलर फेलियर) प्रभावित हुआ था लेकिन अब उनकी हालत स्थिर है उपचार का उन पर असर हो रहा है।
डॉक्टर संजीव कुमार एम्स पटना

नीतीश सहित कई नेताओं ने पासवान के स्वास्थ्य की जानकारी ली

पासवान के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चिकित्सकों से स्वयं बात की। राज्यपाल रामनाथ कोविंद एवं राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने भी पासवान के स्वास्थ्य की जानकारी ली। प्रसाद अपने बेटों तेजस्वी यादव एवं तेज प्रताप यादव के साथ पासवान को देखने के लिए पारस अस्पताल गए।

         

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.