अब आएगा 10 रुपए का प्लास्टिक नोट, लोकसभा में सरकार ने दी जानकारी

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अब आएगा 10 रुपए का प्लास्टिक नोट, लोकसभा में सरकार ने दी जानकारी10 रुपये की प्लास्टिक नोट की छपाई के लिए आरबीआई को दिए जा चुके हैं आदेश।

नई दिल्ली। जल्द ही 10 रुपये की प्लास्टिक की नोट आपके हाथों में होगी। केंद्र सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को 10 रुपए के प्लास्टिक नोट प्रिंट करने की मंजूरी दे दी है। शुरुआत में ये नोट ट्रायल के तौर पर पांच स्थानों पर इस्तेमाल किए जाएंगे। शुक्रवार को लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने यह जानकारी दी।

मेघवाल ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया ‘‘10 रुपए के प्लास्टिक नोट की प्रिंटिंग और ट्रायल के लिए रिजर्व बैंक को मंजूरी दी गई है। प्लास्टिक से बने नोट्स जल्दी खराब नहीं होते है।’’

ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया और कनाडा सहित दुनियाभर के 30 देशों में प्लास्टिक के नोट प्रचलन में है। जाली नोटों से बचने के लिए आस्ट्रेलिया में प्लास्टिक नोट प्रयोग में लाई गई थी।

किन जगहों पर प्लास्टिक नोट्स चलाये जायेंगे उसकी जानकरी अभी मेघवाल ने नहीं दी है। उन्होंने बताया कि अभी ट्रायल का दिन और जगह तय नहीं किया गया है। नोटों की छपाई के लिए रिजर्व बैंक को मंजूरी दे दिया गया है।

व्रिस्कूप नोटों और इंसानों के हाथों के बैक्टीरिया पर रिसर्च करने वाले हार्पर एडम्स विश्वविधालय के प्रोफेसर फ्रैंक ने बताया कि "इंसानों के हाथों में पाया जाने वाला बैक्टीरिया प्लास्टिक के नोटों पर कम चिपकता है।"

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.