चैनल पर प्रतिबंध की आलोचना राजनीति से प्रेरित: नायडू      

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
चैनल पर प्रतिबंध की आलोचना राजनीति से प्रेरित: नायडू      एम वेंकैया नायडू सूचना एवं प्रसारण मंत्री

चेन्नई (भाषा)। सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू ने NDTV इंडिया पर एक दिन का प्रतिबंध लगाने को लेकर आलोचना करने वालों पर हमला करते हुये शनिवार को कहा कि ‘देरी से हो रही आलोचना' स्पष्ट रुप से एक विवाद पैदा करने के लिए आधी अधूरी सूचना और राजनीति से प्रेरित है।

उन्होंने कहा कि इस साल जनवरी में पठानकोट में सुरक्षा बल के आतंकवाद विरोधी अभियानों का लाइव कवरेज करने के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर NDTV के खिलाफ प्रस्तावित कार्रवाई को लेकर देरी से हो रही आलोचना स्पष्ट रुप से आधी अधूरी सूचना और राजनीति से प्रेरित है। वरिष्ठ मंत्री ने बताया, ‘‘तीन नवंबर 2016 को सरकार के निर्णय के सार्वजनिक होने के एक दिन बाद ऐसी प्रतिक्रियाएं सामने आयी जो स्पष्ट रुप से बिना बात विवाद पैदा करने की भावना से प्रेरित है।''

उन्होंने जोर देकर कहा कि लोगों को जानना चाहिए कि 2005-14 के दौरान सप्रंग सरकार ने 21 मामलों में कई टीवी चैनलों को बंद करने का आदेश दिया था। एक दिन से दो महीने की समयावधि के दौरान ‘वयस्क' प्रमाणपत्र वाली फिल्म दिखाये जाने वाले 13 मामले थे। उन्होंने बताया कि एक स्टिंग ऑपरेशन दिखाने पर एक चैनल को 30 दिनों के लिए बंद कर दिया गया था।

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.