राष्ट्रपति ने बरनाला के निधन पर शोक जताया

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
राष्ट्रपति ने बरनाला के निधन पर शोक जतायाराष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला।

नई दिल्ली (भाषा)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि उग्रवाद के खिलाफ उनके मजबूत रख के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। 91 साल के बरनाला लंबे समय से बीमार चल रहे थे और चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर अस्पताल में भर्ती थे।

मुखर्जी ने बरनाला की पत्नी सुरजीत कौर को अपने शोक-संदेश में कहा, ‘‘उनके निधन से देश ने एक देशभक्त और सार्वजनिक व्यक्तित्व को खो दिया है जिन्होंने हमारे देश की एकता और अखंडता और उसके समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।''

राष्ट्रपति ने कहा कि बरनाला लंबे समय तक उनके सहयोगी और मित्र रहे। उन्होंने कहा कि बरनाला एक असाधारण राजनेता, सांसद और सक्षम प्रशासक थे जिन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री और कई राज्यों के राज्यपाल समेत कई भूमिकाओं में उत्कृष्टता के साथ देश की सेवा की।

बरनाला साल 1985 से 1987 तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। अलग-अलग समय पर वो तमिलनाडु, उत्तराखंड, आंध्रप्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के गवर्नर भी रहे।

मुखर्जी ने कहा, ‘‘उग्रवादी ताकतों के खिलाफ अपने मजबूत रख के लिए और हमारे देश में आतंकवादियों तथा राष्ट्रविरोधी ताकतों के खिलाफ संघर्ष के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।'' साल 1985 से 1987 तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे बरनाला का कल चंडीगढ़ के एक अस्पताल में 91 साल की आयु में निधन हो गया।


  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.