प्रधानमंत्री कल करेंगे तिरुपति में भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
प्रधानमंत्री कल करेंगे तिरुपति में भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

तिरुपति (भाषा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यहां श्री वेंकेटेश्वर विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय वार्षिक भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे। भारतीय विज्ञान कांग्रेस एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. नारायण राव ने कहा कि इस भारतीय विज्ञान कांग्रेस का विषय ‘राष्ट्रीय विकास के वास्ते विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी' होगा।

उन्होंने बताया कि विज्ञान कांग्रेस का मुख्य स्थल विश्वविद्यालय में श्रीनिवास सभागार है जहां प्रधानमंत्री नोबेल शांति पुरस्कार विजेताओं समेत मशहूर वैज्ञानिकों की सभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि देशभर के 14,000 वैज्ञानिकों और विद्वानों के अलावा अमेरिका, जापान, इस्राइल, फ्रांस और बांग्लादेश जैसे विभिन्न देशों के छह नोबेल पुरस्कार विजेता भी इसमें हिस्सा लेंगे। नोबेल पुरस्कार विजेताओं को प्रधानमंत्री द्वारा स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित भी किया जाएगा।

राव ने बताया कि उद्घाटन भाषण के बाद मोदी विश्वविद्यलाय में चाय कार्यक्रम में नोबेल पुरस्कार विजेताओं, मशहूर भारतीय वैज्ञाकिों, गणमान्य अतिथियों और शीर्ष अधिकारियों समेत 50 लोगों के साथ संक्षिप्त संवाद भी करेंगे। उन्होंने बताया कि तिरुपति दूसरी बार भारतीय विज्ञान कांग्रेस की मेजबारी कर रहा है। पहली बार 1983 में यहां 70 भारतीय विज्ञान कांग्रेस हुई थी। इस साल यह 104 वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस है। बाद में दोपहर को प्रधानमंत्री तिरुमाला पहाडी पर भगवान वेंकेटेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। मंदिर सूत्रों ने यह जानकारी दी।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.