रफी में लोगों को साथ लाने का जादुई गुण था: BJP

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
रफी में लोगों को साथ लाने का जादुई गुण था: BJPहुसैन उपनगर बांद्रा के हिल रोड-एस वी सड़क पर स्थित रफी के स्मारक पर आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। इस स्मारक का पुनर्निर्माण किया गया है। रफी की 92वीं जयंती के मौके पर स्मारक का पुननिर्माण बृहनमुंबई नगर निगम के वित्तपोषण से हुआ है।

मुंबई (भाषा)। BJP सांसद शाहनवाज हुसैन ने शनिवार को कहा कि लोकप्रिय पार्श्व गायक मोहम्मद रफी के पास अपनी जादुई आवाज के जरिए विभिन्न जातियों और धर्मों के लोगों को साथ लाने का गुण था।

हुसैन उपनगर बांद्रा के हिल रोड-एस वी सड़क पर स्थित रफी के स्मारक पर आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। इस स्मारक का पुनर्निर्माण किया गया है। रफी की 92वीं जयंती के मौके पर स्मारक का पुननिर्माण बृहनमुंबई नगर निगम के वित्तपोषण से हुआ है।

हुसैन ने कहा, ‘‘रफी साहब अपनी मधुर आवाज से भारत और भारत के बाहर लोगों को जोड़ने में काफी महत्वपूर्ण रहे हैं। उनके पास लोगों को साथ लाने का जादुई गुण था।'' हुसैन के अलावा BJP विधायक आशीष शेलर, शहर के उप महापौर अल्का केरकर, उप नगर आयुक्त शरद उगडे सहित रफी के परिवार के सदस्य मौके पर मौजूद थे।

उन्होंने कहा, ‘‘आशीष शेलर रफी साहब के प्रशंसक हैं और इसलिए उन्होंने पहले गायक के नाम पर देश भर में अवॉर्ड देना शुरु किया। रफी साहब को वह उतना ही प्यार करते हैं जितना उनके परिवारवाले।''

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.