राहुल गांधी के इंफाल दौरे से पहले बरामद हुआ बम

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
राहुल गांधी के इंफाल दौरे से पहले बरामद हुआ बमराहुल गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष

इंफाल (भाषा)। मणिपुर विधानसभा के चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की रैली से पहले आज यहां एक बम बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि यह बम इंफाल में पूर्वी जिले के खोंगमान बाशिखोंग तुरेल मापाल इलाके की एक रिहाइशी इमारत के मुख्य दरवाजे के पास आज सुबह करीब छह बजे बरामद किया गया।

इस बम को बाद में निष्क्रिय कर दिया गया है। बम कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली स्थल से करीब छह किमी दूर बरामद हुआ। राहुल गांधी आज हप्ता कंजजेईबंग मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। राज्य विधानसभा के लिए मतदान चार और आठ मार्च को होगा।

        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.