राजबब्बर ने ईवीएम पर जताया भरोसा, सपा के साथ हुए गठबंधन को सही ठहराया

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
राजबब्बर ने ईवीएम पर जताया भरोसा, सपा के साथ हुए गठबंधन को सही ठहरायापत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए राजबब्बर।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने आज कहा कि हमें जनता का फैसला स्वीकार है और हम अब विपक्ष की भूमिका में रहेंगे ताकि प्रदेश की जनता के साथ अन्याय न हो पाए।

आज पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजबब्बर ने कहा कि हमारा गठबंधन का फैसला बिल्कुल सही था। इस हार के लिए राहुल गांधी जिम्मेदार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हम जनता के फैसले का सम्मान करते हैं, जो भी फैसला हुआ, हमें स्वीकार है। हम विपक्षा की भूमिका में रहेंगे और प्रदेश की जनता का साथ देंगे।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

ईवीएम में गड़बड़ी के सवाल पर बब्बर ने कहा कि हमें इलेक्शन कमीशन पर पूरा विश्वास है। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए महागठबंधन पर राज बब्बर ने कहा कि अभी इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है। अभी काफी वक्त है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद हार के कारणों का पता लगाने के लिए पार्टी में मंथन शुरू हो चुका है। 27 साल सरकार में वापसी का सपना दखने वाली कांग्रेस ने चुनाव में सपा के साथ गठबंधन किया था लेकिन इसके बाद भी पार्टी की सीटें पिछले चुनाव से एक चौथाई ही रह गईं। साल 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जहां 28 सीटें मिली थी वहीं इस चुनाव में सपा के से गठबंधन के बाद भी पार्टी के सात उम्मीदवार ही जीतने में सफल रहे। कांग्रेस की इस हार को लेकर कार्यकर्ताओं में असंतोष है। जिसको लेकर दबे स्वर में कार्यकर्ता सपा से गठबंधन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं लेकिन प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व इससे इंकार कर रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि हार की समीक्षा के लिए रविवार को प्रदेश कार्यालय में एक एक समीक्षा बैठक होगी। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद विधानसभा वार कांग्रेस के उम्मीदवारों के साथ मिलकर हार के कारणों की जानकारी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव लड़ी है। चुनाव में हार जीत लगी रहती है कार्यकर्ताओं को इससे निराश होने की जरूरत नहीं है।

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ महागठबंधन बनाने में और इसमें बसपा को शामिल करने के सवाल पर राजबब्बर ने कहा कि इस बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दीबाजी होगी। समय आने पर नेतृत्व इसपर फैसला करेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पांच राज्यों के हालिय चुनाव में कांग्रेस ने तीन राज्यों में जीत दर्ज की लेकिन बीजेपी ने धनबल का सहारा लेते हुए मणिपुर और गोवा में सरकार बनाई है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.