19 प्रधान और एक आंगनवाड़ी कार्यकत्री रानी लक्ष्मी बाई वीरता पुरस्कार लेकर लौटे, जताई खुशी

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
19 प्रधान और एक आंगनवाड़ी कार्यकत्री रानी लक्ष्मी बाई वीरता पुरस्कार लेकर लौटे, जताई खुशीसांसद आदर्श गाँव की प्रधान गुड्डी देवी वीरता पुरस्कार मिलने पर खुशी जताती हुई।

कन्नौज। जिले में 19 महिला ग्राम प्रधान और एक आंगनवाड़ी कार्यकत्री को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रानी लक्ष्मी बाई वीरता पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। पुरस्कार लेकर वापस लौटीं सभी महिलाएं खुश हैं।

लखनऊ में 19 दिसम्बर को मुख्यमंत्री ने कन्नौज जिले से 20 लोगों को सम्मानित किया। इस दौरान इस लोकसभा क्षेत्र की सांसद डिम्पल यादव भी मौजूद रहीं। जिन ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया है उनमें कन्नौज सदर ब्लाक क्षेत्र की सरायमीरा आंशिक से शैलेन्द्री, जलालपुर सरवन से नरगिस बेगम, घमाईचमऊ से जफरून्निशा, बेहरिन से कुसुमा, कपूरपुर कटरी से गीता देवी, मडहरपुर से अमीना बेगम, पचोर से कुसुम, सांसद डिम्पल के गोद लिए आदर्श गाँव सैयदपुर सकरी की गुड़िया बेगम पत्नी इकलाख, कटरी अमीनाबाद की सुमन देवी, सलेमपुर तारा बांगर की अनीता देवी, जलालपुर अमरा की शिवदेवी और नसरापुर की मंजूदेवी व सतौरा की शमा बेगम, तालग्राम ब्लाक क्षेत्र की नरमऊ से लज्जावती व मझपुर्वा की अफरोडा, जलालाबाद ब्लाक क्षेत्र से विसंधुआ से सुदामा देवी व मतौली की सुष्मिता सिंह बघेल पत्नी पीपी सिंह बघेल, उमर्दा ब्लाक क्षेत्र के जैनपुर गाँव की निर्मला देवी और सिकरोरी की सुमन देवी शामिल हैं।

पिछले साल एक ही पुरस्कार

पिछले साल भी रानी लक्ष्मी बाई वीरता पुरस्कार से महिला प्रधान को सम्मानित किया गया था, लेकिन उस समय एक ही प्रधान सौरिख ब्लाक क्षेत्र की थी।

कन्नौज जिले से सदर कन्नौज ब्लाक से 13, जलालाबाद, तालग्राम और उमर्दा ब्लाक से दो-दो महिला प्रधान को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सम्मानित किया है। उन्होंने आनलाइन कम्प्यूटर में प्रश्नावली फीड कर जिन 23 की सूची भेजी थी, उसी में 19 का चयन हुआ। प्रश्नावली में ग्राम पंचायतों में क्या काम हुआ, समितियां गठित हुईं आदि का जिक्र था। जिन प्रधानों ने रूचि ली, उनको फायदा मिला है। यह वर्ष 2015-16 का वीरता पुरस्कार है।
शलभ अग्निहोत्री, डीपीएम-ई पंचायत, डीपीआरओ विभाग (कन्नौज)

क्या बोलीं महिला प्रधान

मतौली की प्रधान सुस्मिता सिंह बघेल का कहना है कि वह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को धन्यवाद दे रही हैं। पुरस्कार मिला है जिम्मेदारी और बढ़ेगी। सैयदपुर सकरी की गुडिया बेगम का कहना है कि गाँव को पहले सांसद डिम्पल यादव ने गोद लेकर तमाम विकास कार्य कराए। अब वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, उनको काफी खुशी है। जलालपुर सरवन की नरगिस का कहना है कि सरकार ने चयन किया है कुछ तो देखा होगा। उनको पुरस्कार मिलने पर अच्छा लगा रहा है।

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.