रूस का सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 92 यात्री सवार

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
रूस का सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 92 यात्री सवाररूस का सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 92 यात्री सवार : ब्लैक सी में बचाव अभियान जारी।

मॉस्को (आईएएनएस/सिन्हुआ)। रूस के रक्षा मंत्रालय का विमान रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ने रूस के सोच्चि से सीरिया के लटाकिया प्रांत के लिए उड़ान भरी थी। विमान का मलबा काले सागर में मिला है। इस विमान में 91 लोग सवार थे।

आपातकाल मंत्रालय ने रूस के लापता टीयू-154 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि करते हुए कहा कि काले सागर में विमान का मलबा बरामद हुआ है। मलबे के साथ यात्रियों के निजी सामान भी बरामद किए गए हैं।

विमान में 83 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य सवार थे।

रक्षा मंत्रालय का कहना है कि विमान में सवार अधिकतर यात्री एलेक्जेंड्रोव एनसेंबल के सदस्य थे जो रूस के सशस्त्रबलों का आधिकारिक गायक दल है। ये लोग क्रिसमस के जश्न में शामिल होने के लिए मॉस्को से लटाकिया जा रहे थे।

मृतकों में चैनल वन रशिया, एनटीवी और वेजडा (रूसी रक्षा मंत्रालय का आधिकारिक मीडिया आउटलेट) के पत्रकार शामिल हैं।

रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी मृतकों की सूचीन में एक प्रमुख दानकर्ता कार्यकर्ता और मानवीय अधिकारों के लिए प्रयासरत कार्यकर्ता एलिजावेटा ग्लिंका भी शामिल है। एलिजावेटा को उनके ब्लॉगर निकनेम 'डॉक्टर लीजा' के नाम से जाना जाता है।

मंत्रालय के मुताबिक, विमान की तलाश के लिए सोच्ची से भेजे गए हेलीकॉप्टरों को विमान के दुर्घटनास्थल का स्थान ख्रोज लिया है।

स्थानीय बचावकर्मियों के मुताबिक, अभी तक समुद्र में कोई भी जीवित नहीं मिला है।

आपातकाल मंत्रालय ने बताया, "शुरुआती जांच से पता चला है कि लापता टीयू-154 विमान सोच्ची पहुंचा था। यह क्रासनोडार के पहाड़ी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।"

सूत्र का कहना है कि लापता विमान सीरिया के मेमीम हवाईअड्डे की ओर जा रहा था।

दुर्घटना का संभावित कारण तकनीकी गड़बड़ी या पायलट की गलती हो सकती है।

रक्षा एवं सुरक्षा मामलों पर संघीय परिषद समिति के अध्यक्ष विक्टर ओजेरोव ने कहा, "मैं आतंकवादी हमले को पूरी तरह से नकारता हूं। यह रक्षा मंत्रालय का विमान था। विमान को उड़ान भरने के बाद समुद्र के ऊपर से यूटर्न लेना था लेकिन हो सकता है कि यह गलत दिशा में चला गया हो।"

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.