नक्सली मुठभेड़ में घायल जवान की मृत्यु 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
नक्सली मुठभेड़ में घायल जवान की मृत्यु फोटो प्रतीकात्मक है।

रायपुर (भाषा)। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में मुठभेड़ में घायल जवान की आज रायपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने यहां बताया कि शहर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में सहायक आरक्षक संतोष मरकाम (32 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि मरकाम नारायणपुर जिले के घोडागांव का निवासी था। उसके शव को पोस्टमार्टम के बाद बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर भेजा जाएगा।

उन्होंने बताया कि जवान के शव का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की 19 तारीख को नारायणपुर जिले के कोडेनार गांव के जंगल में मुठभेड़ के दौरान मरकाम को गोली लगी थी और वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेज दिया गया था। जहां आज उसकी मृत्यु हो गई।


  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.