मोदी ने सोनिया को उनके जन्मदिन पर दी बधाई 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मोदी ने सोनिया को उनके जन्मदिन पर दी बधाई मोदी ने सोनिया गांधी को आज उनके 70वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी।

नई दिल्ली (भाषा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज उनके 70वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी और उनकी दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘श्रीमती सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य एवं दीर्घायु दे।'' सोनिया का जन्म नौ दिसंबर 1946 को हुआ था। प्रधानमंत्री ने ऐसे समय में सोनिया गांधी को बधाई दी है जब कांग्रेस नोटबंदी को लेकर मोदी के खिलाफ तीखा हमला कर रही है।

सोनिया के पुत्र और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इस हमले का नेतृत्व कर रहे हैं। मोदी को निशाना बनाते हुए राहुल ने नोटबंदी को कल एक ‘‘मूर्खतापूर्ण निर्णय'' करार दिया था।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.