पोंजी घोटाले पर अपना रुख स्पष्ट करें सोनिया गांधी: BJP

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
पोंजी घोटाले पर अपना रुख स्पष्ट करें सोनिया गांधी: BJPBJP महासचिव कैलाश विजयवर्गिय

कोलकाता (भाषा)। BJP महासचिव कैलाश विजयवर्गिय ने आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से कहा कि वह पोंजी घोटाले पर अपना रुख स्पष्ट करें। उन्होंने आश्चर्य जताया कि उनकी पार्टी इस मामले में तृणमूल कांग्रेस के पीछे-पीछे कैसे चल सकती है जबकि उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस नेता अब्दुल मनान की अपील पर ही मामले की सीबीआई जांच का निर्देश दिया था।

विजयवर्गिय ने कहा, ‘‘सोनिया गांधी को बंगाल में पोंजी घोटालों पर पार्टी का रुख स्पष्ट करना चाहिए। क्योंकि हम कांग्रेस नेतृत्व के बयानों से भ्रमित हैं। कल, कांग्रेस ने कहा था कि सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी BJP की बदले की राजनीति से ज्यादा और कुछ नहीं। लेकिन सीबीआई इस मामले की जांच उच्चतम न्यायालय के निर्देशों पर कर रही है। और कांग्रेस नेता तथा वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष अब्दुल मनान ने ही उच्चतम न्यायालय से इसकी मांग की थी।''

कांग्रेस ने कल आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के संसदीय दल के नेता और लोकसभा सदस्य सुदीप बंदोपाध्याय की सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उनके विरोधियों के खिलाफ बदले की राजनीति है और आश्चर्य जताया कि क्या यह विपक्ष की एकता के खिलाफ प्रतिक्रिया है।

उन्होंने सवाल उठाया, ‘‘बंगाल में पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान राहुल गांधी ने भी सारदा और नारद घोटालों के बारे में बोला था। उन्होंने दोषी को सजा दिए जाने की भी मांग की थी। तो, अब क्या गड़बड़ है? वे स्व-विरोधी बयान क्यों दे रहे हैं?'' विजयवर्गिय ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को स्पष्ट तौर पर कहना चाहिए कि वह पोंंजी घोटाले का समर्थन करते हैं या वह इसकी सीबीआई जांच चाहते हैं।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.