उन्नाव : सदर के नरी व फत्तेपुर में विकास की नई इबारत लिखने की कार्रवाई शुरू 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
उन्नाव : सदर के नरी व फत्तेपुर में विकास की नई इबारत लिखने की कार्रवाई शुरू विकास कार्यों की नींव रखते मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सुधीर रावत।

गाँव कनेक्शन संवाददाता

उन्नाव। जिले की दो ग्रामसभाओं में विकास की नई इबारत लिखने वाली आई स्पर्श स्मार्ट ग्राम योजना का शुक्रवार को श्रीगणेश हो गया। सदर विधान सभा प्रत्याशी व जिले के कई अधिकारियों की मौजूदगी में राज्यमंत्री सुधीर रावत ने विकास कार्यों का शिलान्यास किया। योजना के तहत चयनित सिकन्दरपुर कर्ण विकास खण्ड की नरी ग्राम पंचायत में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रदेश सरकार की बहुप्रतीक्षित योजना आई स्पर्श स्मार्ट ग्राम योजना में चयनित गाँवों को स्मार्ट बनाने के लिए वहां विभिन्न सहूलियतें उपलब्ध कराई जानी हैं। शुरुआती दौर में जिले की दो ग्रामसभाएं इस योजना में चयनित हुई हैं। इनमें नरी और फत्तेपुर ग्रामसभा शामिल हैं। इन गाँवों में विकास के लिए कुल 820.82 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इनमें पहली किश्त के रूप में 410.41 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त हुई है। नरी गाँव में शुक्रवार को योजना के तहत कराए जाने वाले कार्यों का शिलान्यास किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सुधीर रावत ने जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, सदर सपा से विधानसभा प्रभारी मनीषा दीपक, मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार की मौजूदगी में विधि-विधान से शिलान्यास किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सुधीर रावत ने जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, सदर सपा से विधानसभा प्रभारी मनीषा दीपक, मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार की मौजूदगी में विधि-विधान से शिलान्यास किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सपा ने चुनाव के समय जो वादे किए थे उनसे भी अधिक विकास कार्य कराए हैं। सदर प्रत्याशी मनीषा दीपक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सदर विधानसभा की दो ग्राम पंचायतों को इस अनूठी योजना से जोड़कर यह सिद्ध कर दिया है कि सपा सिर्फ दावे नहीं करती उन्हें हकीकत में बदलने का काम भी करती है।

जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने कहा, "ग्रामीणों को भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सरकार के प्रयासों में सहयोग की भूमिका अपनानी चाहिए। बिजली पानी के दुरुपयोग से बचें। साफ-सफाई का ध्यान रखें।" उन्होंने युवाओं से समाजवादी स्मार्टफोन योजना का लाभ उठाने की भी अपील की।

कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी सिकंदरपुर कर्ण, ग्राम प्रधान नरी जनार्दन, पूर्व प्रधान मुन्नीलाल लोधी, प्रधान देवी, पूर्व प्रमुख देवीदीन, आनंद यादव, कल्लू नेता, बड़क्के, आनंद मिश्रा, एपी सिंह, संजय सिंह, वीरेन्द्र सिंह, शिवराज आदि मौजूद रहे।

कराए जाएंगे ये काम

मुख्य विकास अधिकारी संजीव सिंह ने बताया, "आई स्पर्श स्मार्ट योजना में चयनित नरी गाँव और उसके मजरों की 54 गलियों में इंटरलाकिंग व ड्रेनेज की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके अलावा 58 स्ट्रीट सोलर लाइटें, छह स्कूलों में सोलर आरओ प्लांट और 35 हाई मास्क लाइट लगवाई जाएगी। यहां 708.56 लाख रुपए की धनराशि विकास कार्यों के लिए स्वीकृत हुई है। इसमें 354.33 लाख रुपए पहली किश्त में अवमुक्त हुए हैं। इसी तरह फत्तेपुर में नौ गलियों की इंटरलाकिंग व ड्रेनेज, 32 सोलर स्ट्रीट लाइटे, पांच सोलर आरओ और 19 हाई मास्क लाइटों के साथ पेयजल आपूर्ति के ड्यूल सोलर पम्प लगाए जाएंगे। यहां कुल 112.17 लाख रुपए की धनराशि विकास कार्यों के लिए स्वीकृत हुई है। इसमें से 56 लाख रुपए की धनराशि पहली किश्त के रूप में अवमुक्त हुई है।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.