जम्मू कश्मीर का लेह सबसे ठंडा स्थान रहा, तापमान शून्य से 8.6 डिग्री सेल्सियस नीचे गया

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   28 Nov 2016 4:46 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
जम्मू कश्मीर का लेह सबसे ठंडा स्थान रहा, तापमान शून्य से 8.6 डिग्री सेल्सियस नीचे गयाप्रतीकात्मक फोटो।

श्रीनगर (भाषा)। जम्मू कश्मीर में लेह सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां का तापमान करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ शून्य से 8.6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया। पूरी कश्मीर घाटी के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख क्षेत्र के लेह में रात के तापमान में पांच डिग्री से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई और यहां का तापमान शून्य के 3.3 डिग्री सेल्सियस कम से घटकर शून्य से 8.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। उन्होंने बताया कि शून्य से 8.6 डिग्री सेल्सियस कम के साथ लेह राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। अधिकारियों ने बताया कि कारगिल के तापमान के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

जम्मू कश्मीर की गर्मियों की राजधानी श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो कल के तापमान से करीब दो डिग्री सेल्सियस कम है. कल यहां का तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाडा का तापमान शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसमें एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी। कल यहां का तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था।

दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग शहर का तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस रहा। कल यहां का तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस था।अधिकारियों ने बताया कि काजीगुंड शहर का तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। इससे पहले दिन यहां का तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस था। उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग का तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जो पिछली रात से थोडा अधिक है. इससे पिछली रात यहां का तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम का तापमान शून्य से तीन डिग्री कम दर्ज किया गया, जो पिछली रात से एक डिग्री कम है. पिछली रात यहां का तापमान शून्य से दो डिग्री कम था। अधिकारियों ने बताया कि घाटी के अनेक स्थानों में कोहरे की मोटी चादर छाई रही।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान कश्मीर और लद्दाख जैसे ऊंचाई वाले स्थानों समेत कुछ स्थानों पर बादल छाये रहने और हल्की बारिश होने का अंदेशा जताया है।





    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.