प्रदेश और देश मिलकर काम करें तभी तरक्की करता है देश: वेंकैया      

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
प्रदेश और देश मिलकर काम करें तभी तरक्की करता है देश: वेंकैया      केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू

लखनऊ (भाषा)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य के मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने आज कहा कि जब प्रदेश और देश परस्पर मिलकर काम करते हैं, तभी देश तरक्की करता है।

वेंकैया ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने BJP का लोकसभा चुनाव में समर्थन किया। अब विधानसभा चुनाव में भी प्रदेश की जनता का समर्थन पार्टी को चाहिए। जब प्रदेश और देश मिलकर काम करते हैं, देश तभी तरक्की करता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व क्षमता की वजह से भारत की ताकत को दुनिया मान रही है और भारत का दुनिया भर में सम्मान है। वेंकैया ने कहा कि भारत दुनिया के लिए निवेश का तरजीही गंतव्य बनकर उभरा है। एशियाई विकास बैंक, विश्व बैंक ओर मूडीज की रेटिंग में स्पष्ट है कि भारत निवेश के लिए पसंदीदा गंतव्य है।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.