सरकारी प्रतिबंध के खिलाफ उच्चतम न्यायालय पहुंचा NDTV इंडिया
गाँव कनेक्शन 7 Nov 2016 2:47 PM GMT

नई दिल्ली (भाषा)। पठानकोट आतंकी हमले के कवरेज को लेकर सरकार की ओर से NDTV इंडिया के प्रसारण पर नौ नवंबर को एक दिन के लिए लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ चैनल ने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में चैनल ने कहा है कि याचिका में सरकारी आदेश की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी गई है।
शेयर बाजारों को भेजी सूचना में NDTV ने कहा है कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने उसके हिंदी चैनल NDTV इंडिया पर नौ नवंबर, 2016 की रात बारह बजकर एक मिनट से लेकर 10 नवंबर, 2016 की रात बारह बजकर एक मिनट तक, एक दिन के प्रसारण या पुन: प्रसारण पर रोक लगाने का निर्देश दिया है।
कंपनी की ओर से कहा गया है, ‘‘NDTV लिमिटेड और अन्य ने इस आदेश के खिलाफ माननीय उच्चतम न्यायालय में रिट याचिका दायर की है, इसके साथ ही आदेश की संवैधानिक वैधता और उस कानून के प्रावधानों को चुनौती दी है, जिसके तहत इस आशय का आदेश जारी किया गया है।''
More Stories