स्वयं फेस्टिवलः कानपुर देहात में 2-8 दिसम्बर तक होंगे ये कार्यक्रम

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
स्वयं फेस्टिवलः कानपुर देहात में 2-8 दिसम्बर तक होंगे ये कार्यक्रम02 दिसम्बर से 08 दिसम्बर तक कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

लखनऊ। गाँव कनेक्शन की चौथी वर्षगाठ पर उत्तर प्रदेश के 25 ज़िलों में स्वयं फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इन जिलों में 02 दिसम्बर से 08 दिसम्बर तक कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

दो दिसम्बर को कानपुर देहात में कार्यक्रम की शुरुआत अकबरपुर ब्लॉक के अहिल्याबाई हॉल्कर इंटर कॉलेज में सुबह 11:30 बजे दीप प्रज्वलन करके की जाएगी, उसके बाद आबॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में जिन लेगों ने अपने क्षेत्र मे समाज के लिए कुछ अच्छा किया है उन्हें सम्मानित किया जाएगा, तथा उसके बाद कानपुर के पास हुए रेल हादसे में मरे लोगों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला जाएगा।

दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक यूपी पुलिस का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 1 बजे से 2 बजे तक स्किल डेवलेपमेंट से संबन्धित कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसके तहत करियर काउंसलर के द्वारा छात्र-छात्राओं को भविष्य में होने वाली परिक्षाओं के तौयारी करने के बारे में बताया जाएगा।

कार्यक्रमों की सूची

3 दिसम्बर-

  • 11 बजे से कानपुर देहात के रूरा ब्लॉक के पंचायत घर में यूपी पुलिस द्वारा ग्रामीणों को डायल 100, 1090 जैसी योजनाओें के बारे में जागरूक किया जाएगा।
  • 12 बजे से हेल्थ कैम्प, किसान क्रेडिट कार्ड, पशुओं का टीकाकरण, हेल्थ कैम्प, किसान गोष्ठी और किसान बीमा योजना का आयोजन किया जाएगा।

4 दिसम्बर-

  • सुबह 10 बजे से कानपुर देहात के अकबरपुर ब्लॉक के शिव कृपा आश्रम में आई कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
  • सुबह दस बजे से कानपुर देहात के शिवली ब्लॉक के तारा चन्द्र इंटर कॉलेज में यूपी पुलिस द्वारा ग्रामीणों को डायल 100, 1090 जैसी योजनाओें के बारे में जागरूक किया जाएगा।
  • 11 बजे से कानपुर देहात के शिवली ब्लॉक के तारा चन्द्र इंटर कॉलेज में स्किल डेवलपमेंट पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
  • 12 बजे से कानपुर देहात के शिवली ब्लॉक के तारा चन्द्र इंटर कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी जाएगी।
  • 1 बजे से कानपुर देहात के शिवली ब्लॉक के तारा चन्द्र इंटर कॉलेज में हेल्थ कैम्प का आयोजन किया जाएगा और स्त्री रोग विशेषज्ञ महिलाओं को हेल्थ से संबन्धित जानकारी देंगी।
  • सुबह 9 बजे से कानपुर देहात के मैथा ब्लॉक के शिवली गाँव में स्चछ भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
  • सुबह 9 बजे से कानपुर देहात के मैथा ब्लॉक के बैरी दरियाव गाँव में स्चछ भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

5 दिसम्बर-

  • सुबह 9 बजे कानपुर देहात के मैथा ब्लॉक के भागपुर इंटर कॉलेज में कैंडल मार्च निकाला जाएगा।
  • 10 बजे से कानपुर देहात के मैथा ब्लॉक के भागपुर इंटर कॉलेज में स्किल डेवलपमेंट पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
  • 11 बजे से यूपी पुलिस द्वारा डायल 100, 1090 जैसी योजनाओें के बारे में जागरूक किया जाएगा।
  • 12 बजे से नशा मुक्ति अभियान व RTI के बारे में जागरूक किया जाएगा।
  • 1 बजे से हेल्थ कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
  • सुबह 10 बजे से कानपुर देहात के भागलपुर गाँव में पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा।
  • सुबह 10 बजे से कानपुर देहात के बैरी दरियाव गाँव में पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा।
  • 10 बजे से कानपुर देहात के मैथा ब्लॉक के वीणा वादिनि स्कूल में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए हेल्थ कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

6 दिसम्बर-

  • सुबह 10 बजे से कानपुर देहात के मैथा ब्लॉक के जय जगेश्वर इंटर कॉलेज में यूपी पुलिस द्वारा ग्रामीणों को डायल 100, 1090 जैसी योजनाओें के बारे में जागरूक किया जाएगा और 11 बजे से नशा मुक्ति अभियान चलाया जाएयगा।
  • कानपुर देहात के मैथा ब्लॉक के प्राईवेट स्कूल में सुबह 10 बजे से मैता हेल्थ कैंम्प का आयोजन किया जाएगा।
  • सुबह 10 बजे से कानपुर देहात के मैथा ब्लॉक के कनैह्या राम बाबू लाल कॉलेज में डेंटल और आई कैम्प का आयोजन किया जाएगा और 12 बजे से नशा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा।
  • कानपुर देहात के मैथा ब्लॉक के तारा चन्द्र स्कूल में आई कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

7 दिसम्बर-

  • कानपुर देहात के पुखरायां ब्लॉक के जरीलापुर गाँव में पशुओं का टीका करण किया जाएगा, किसान गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा और फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी दी जाएगी।
  • 10 बजे से 2 बजे के बीच विवेकानन्द इंटर कॉलेज में हेल्थ कैम्प, यूपी पुलिस, स्किल डेवलपमेंट से संबन्धित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

8 दिसम्बर-

  • कानपुर देहात के मैथा बालॉक में सुबह 11 बजे से किसान गोष्ठी, डीएम चौपाल और कृषकों का पंजीकरण किया जाएगा।
  • मैथा ब्लॉक के सुजानपुर गाँव में सुबह 10 बजे से पशुओं का टीका करण किया जाएगा।
  • सुबह 10 बजे से मैथा ब्लॉक के बैरी दरियाव गाँव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में डेन्टल कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
  • सुबह 7 बजे से मैथा ब्लॉक के बैरी दरियाव गाँव में आल्हा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.