महिला के साथ छेड़छाड़ करने से रोकने पर हुड़दंगियों ने पुलिस पर किया हमला

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
महिला के साथ छेड़छाड़ करने से रोकने पर हुड़दंगियों ने पुलिस पर किया हमलाप्रतीकात्मक फोटो (साभार: गूगल)।

नई दिल्ली (भाषा)। राष्ट्रीय राजधानी के मुखर्जी नगर इलाके में नशे में धुत हुड़दंगियों ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर उस समय पुलिस पर हमला कर दिया, जब उन्हें एक महिला का उत्पीड़न करने से रोका गया। इस घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

बाइक से खींचने का किया प्रयास

पुलिस के अनुसार यह घटना शनिवार रात हुई। लोगों के एक समूह ने एक महिला को बाइक से खींचने और उसके उत्पीड़न का प्रयास किया। संदेह है कि आरोपी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र हैं और मुखर्जी नगर इलाके में पीजी या छात्रावासों में रहते हैं। वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की जो कथित तौर पर नशे में थे। इसके बाद आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर ही हमला कर दिया।

चार पुलिसकर्मी घायल हुए

पुलिस के अनुसार वहां कई और छात्र थे और उन लोगों ने एक पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा एक बैरिकेड तोड़ने का भी प्रयास किया। इस घटना में उपनिरीक्षक प्रकाश को माथे में चोटें आयी हैं। तीन अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए। अतिरिक्त पुलिस बल के वहां पहुंचने पर करीब एक घंटे में स्थिति सामान्य हुई।

खंगाली जा रही सीसीटीवी फुटेज

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सरकारी कर्मचारी पर हमला करने और महिला के साथ छोड़छाड़ के आरोप में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.