जापान के एक रेस्तरां में ईरानी व्यक्ति ने फिलिपीनी गर्लफ्रेंड को आग के हवाले किया
Sanjay Srivastava 12 Nov 2016 2:39 PM GMT

तोक्यो (एएफपी)। जापान में एक रेस्तरां में बहस होने के बाद एक व्यक्ति ने एक महिला को आग के हवाले कर दिया।
पुलिस को उद्धृत करते हुए रिपोर्ट में बताया गया कि तोक्या के इबाराकी में एक रेस्तरां में 52 वर्षीय एक ईरानी व्यक्ति (52 वर्ष) को अपनी फिलिपीनी गर्लफ्रेंड (36 वर्ष) को आग के हवाले करने से पहले उसके ऊपर तरल पदार्थ डालते हुए देखा गया था। इसके बाद रेस्तरां के कर्मचारियों ने एक एम्बुलेंस बुलाया।
लोक प्रसारण एनएचके ने बताया कि जख्मी हालत में दोनों को अस्पताल ले जाया गया और उस समय दोनों अचेत थे। रिपोर्ट में बताया गया कि घटना के समय रेस्तरां के अंदर कई ग्राहक मौजूद थे। लेकिन इसमें किसी और व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा। पुलिस हत्या के प्रयास के कोण से मामले की जांच कर रही है।
क्योदो न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार, बच्चे को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस ने व्यक्ति और महिला को एक दूसरे से अलग रहने की सलाह दी थी।
More Stories