चुनाव प्रशिक्षण में गए बैंक कर्मी, परेशान रहे उपभोक्ता 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
चुनाव प्रशिक्षण में गए बैंक कर्मी, परेशान रहे उपभोक्ता अधिकत्तर बैंक शाखाओं में लटके ताले, विधानसभा चुनाव में बैंककर्मियों की लगी ड्यूटी।

अजय मिश्रा

तिवा/कन्नौज। दिन शनिवार, समय दोपहर 12 बजे। स्थान तिर्वागंज की बैंक ऑफ इंडिया शाखा। जिला मुख्यालय से करीब 19 किमी दूर उमर्दा ब्लॉक क्षेत्र के किनौरा गाँव की छात्रा शालिनी (17 वर्ष) जरूरी काम से बैंक शाखा तिर्वागंज पहुंची। शटर तो खुला था, लेकिन चैनल में ताला लगा था। पास जाकर देखा तो गेट पर ही नोटिस चस्पा था। जिसमें लिखा था कि इलेक्शन प्रशिक्षण होने की वजह से कर्मचारी कन्नौज गए हैं। काम नहीं हो पाएगा।

यह दिक्कत कोई शालिनी या एक बैंक की नहीं थी। न जाने कितने लोग शनिवार को बैंक पहुंचे जो अधिकतर बैरंग ही लौट गए। सरांयमीरा कन्नौज की भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा भी दोपहर को बंद थी। तिर्वा कस्बे की पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक और आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखाएं भी दोपहर को बंद थीं।

भारतीय स्टेट बैंक में मुख्य द्वारा पर दो नोटिस चस्पा थे। इसमें एक में लिखा था कि नकदी नहीं है तो दूसरे में चुनाव प्रशिक्षण की वजह से शाखा में काम सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही होने की बात। यहां खड़े रामनरायन (70 वर्ष) ने बताया, ‘‘वह पेंशन की जानकारी करने के लिए 12 किमी दूर से आए, लेकिन बैंक बंद मिली। बुढ़ापे में आने-जाने में दिक्कत होती है। साथ ही किराया भी खर्च करना पड़ता है।”

इसी तरह का हाल कुछ पंजाब नेशनल बैंक का था। यहां खड़ी सावित्री (45 वर्ष) का कहना था कि पहले जानकारी होती तो वह नहीं आती। रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम है। रुपए निकालने आई थी, लेकिन बैंक बंद है। उसके पास एटीएम भी नहीं है जो रुपए निकाल सके।” दिलीप (40 वर्ष) कहना था कि आज तो एटीएम भी काम नहीं कर रहे हैं। तीन एटीएम देख चुके, लेकिन कोई चल नहीं रहा तो किसी में नकदी नहीं है। अब किसी से उधार मांगकर काम चलाना पड़ेगा।”

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.