ट्रंप ने दिया रुस के साथ परमाणु हथियार और प्रतिबंधों में ढील पर संधि का सुझाव

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
ट्रंप ने दिया रुस के साथ परमाणु हथियार और प्रतिबंधों में ढील पर संधि का सुझावडोनाल्ड ट्रंप

लंदन (एएफपी)। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रुस के साथ एक ऐसी संधि करने का सुझाव दिया है, जो परमाणु हथियारों की संख्या में ‘ठोस' कमी और मास्को के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों में ढील लाएगी। ट्रंप ने यह बात द टाइम्स को दिए साक्षात्कार में कही है।

ट्रंप ने कल कहा, ‘‘उन्होंने रुस पर प्रतिबंध लगाए हैं। देखते हैं कि क्या हम रुस के साथ कुछ अच्छी संधियां कर पाते हैं? मेरा मानना है कि परमाणु हथियारों में कमी आनी चाहिए और इनमें ठोस रुप से कमी आनी चाहिए, यह उसका (संधि का) हिस्सा है।'' रुसी नेता व्लादिमीर पुतिन की तारीफ कर चुके ट्रंप ने कहा, ‘‘प्रतिबंधों के कारण रुस इस समय बुरी तरह प्रभावित हो रहा है लेकिन मेरा मानना है कि कुछ ऐसा हो सकता है, जिससे बहुत से लोग लाभांवित हो सकते हैं।''

हालांकि ट्रंप जिन प्रतिबंधों की बात कर रहे थे, उनका या उनके प्रभावक्षेत्र का विस्तार से उल्लेख नहीं किया गया। बराक ओबामा के कार्यकाल में, अमेरिका ने रुस के खिलाफ कई प्रतिबंध लगाए हैं। ये प्रतिबंध यूक्रेन, सीरियाई युद्ध में रुस की संलिप्तता और अमेरिकी चुनाव को प्रभावित करने के लिए किए गए कथित साइबर हमलों में उसकी संलिप्तता के चलते लगाए गए हैं।

ट्रंप की हालिया टिप्पणियां प्रकाशित होने से कुछ ही समय पहले सीआईए के प्रमुख जॉन ब्रेनॅन ने चेतावनी दी थी कि नव निर्वाचित राष्ट्रपति रुस की ओर से पैदा किए जाने वाले खतरों को समझते नहीं हैं।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.