ओडिशा के रिजर्व वन क्षेत्र से दो शिकारी पकड़े गये

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
ओडिशा के रिजर्व वन क्षेत्र से दो शिकारी पकड़े गयेप्रतीकात्मक फोटो।

केंद्रपाड़ा (भाषा)। ओडिशा के राजनगर सदाबहार (वन्यजीव) वन संभाग के अंतर्गत पदमपुर संरक्षण रिजर्व वन क्षेत्र में वन विभाग के कर्मचारियों ने दो शिकारियों को हिरासत में लिया और उनके पास से मरे हुये नौ प्रवासी पक्षी बरामद किये गये।

कुजंग वन क्षेत्राधिकारी प्रताप कुमार मोहंती ने बताया, ‘‘दोनों शिकारियों ने गढ़वाल प्रजाति की बतखों को पकड़ा था। यह पक्षी वन्य जीव संरक्षण कानून की अनुसूची-1 के तहत संरक्षित हैं। सर्दियों के मौसम में यह प्रवासी पक्षी हिमालय क्षेत्र से उड़कर यहां भितरकणिका इलाके में आ जाते हैं।'' उन्होंने बताया कि वन्य जीव संरक्षण कानून 1972 की धारा-9 और 44 के तहत दोनों शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। स्थानीय अदालत की ओर से उनकी जमानत अर्जी खारिज किये जाने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।

वन अधिकारी ने बताया, ‘‘हम वन क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले गाँवों के निवासियों के बीच प्रवासी पक्षियों को बचाने के लिए जागरुकता शिविर आयोजित कर रहे हैं। गाँववाले भी इन जागरुकता शिविरों के प्रति काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। वास्तव में लोगों की खुफिया सूचना के आधार पर वन कर्मचारी शिकारियों को यहां आने से भी रोकने में सफल रहे हैं।''

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.