उत्तर प्रदेश को नहीं चाहिए चाचा-भतीजा: अमित शाह

Shefali SrivastavaShefali Srivastava   2 Jan 2017 4:30 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
उत्तर प्रदेश को नहीं चाहिए चाचा-भतीजा: अमित शाहरैली को संबोधित करते अमित शाह

लखनऊ। यूपी की राजनीति में जहां एक ओर अखिलेश- शिवपाल की जंग छिड़ी हुई है वहीं नोटबंदी के 50 दिन पूरे होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी के रमाबाई अंबेडकर मैदान में लोगों को संबोधित किया।

लखनऊ में परिवर्तन रैली से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राज्य सरकार सहित बसपा पर निशाना साधा है। आइए जानते हैं अमित शाह ने क्या-क्या कहा-

-पहले लोग सवाल पूछते थे कि सरकार किसकी बनेगी। अब पूछते हैं कि दूसरा नंबर किसका है।

-यूपी में इस बार बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा यूपी को विकास पथ पर ले जाएगी। परिवर्तन शब्द उत्तर प्रदेश को बदलने का शब्द है।

- चाचा भतीजा यूपी को नहीं बदल सकते हैं। न ही बुआ कुछ कर पाएंगी। हमने बहुत राज्य जीते हैं। देश के 10 राज्यों में हमारी सरकार होगी।

-युवाओं को रोजगार नहीं मिलता, किसानों की फसल नहीं खरीदी जाती। अगर आपके लोग भाजपा शासित राज्य में हों तो उनसे पूछिए। वहां सब है।

- ये ऐसा प्रदेश है जहां 100 फुट पर पानी मिलता है। सबसे ज्यादा मेहनत करने वाला किसान यूपी में है। यहां का युवा सबसे ज्यादा तेजतर्रार है।

- यूपी को एक लाख करोड़ रुपए हर साल ज्यादा दिया। मगर यहां करप्शन की गंगा बह रही है। यूपी के विकास की बातें नहीं होती।

- आगरा- लखनऊ हाइवे से ज्यादा सस्ता चारधाम हाइवे बनेगा। वह लंबा व दुर्गम है।

- सारे विरोधी नोटबंदी के विरोध में हैं। ये कालेधन पर सवाल उठाते हैं। आने वाले दिनों में गरीब-पिछड़ों के लिए बराबरी की जगह होगी।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.