उप्र : सर्द हवाओं ने बदला मौसम का रुख, ठंड बढ़ी

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
उप्र : सर्द हवाओं ने बदला मौसम का रुख, ठंड बढ़ीमौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में कोहरे में और इजाफा होगा।

लखनऊ (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है और सर्द हवाएं चल रही हैं। ठंड हवाओं की वजह से ठंड में इजाफा हुआ है। पहाड़ी इलाकों पर हो रही बर्फबारी के बाद चल रही सर्द हवाओं की वजह से मैदानी इलाकों में धूप का असर भी बेअसर साबित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में कोहरे में और इजाफा होगा।

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बाद तेज हवाएं चलने से ठंड में इजाफा होगा। हिमालय की ओर से पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हवा की गति सात किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच गई है। पहले यह गति दो किलोमीटर प्रतिघंटे की थी।
जेपी गुप्ता, निदेशक, उत्तर प्रदेश मौसम विभाग

उन्होंने बताया, ''हवा में बना चक्रवात उत्तर-पश्चिमी उप्र से होकर गुजर रहा है, जिससे ठंड में इजाफा हुआ है। अगले दो दिनों में गलन और ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं। पूरवा हवाएं चलने के भी आसार हैं, जिसकी वजह से नए साल में बूंदाबांदी हो सकती है।''

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 12.2 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 8.3 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का नौ डिग्री सेल्सियस और झांसी का 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.