अमेरिका से निष्कासित रूसी राजनयिक मॉस्को पहुंचे

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अमेरिका से निष्कासित रूसी राजनयिक मॉस्को पहुंचेअमेरिका ने 35 राजनयिकों को लौटाया।

मॉस्को (एएफपी)। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में रूस के कथित दखल को लेकर अमेरिका से निष्कासित रूस के 35 राजनयिकों को लेकर एक विमान आज तड़के मॉस्को पहुंचा।

रूस के सरकारी टेलीविजन ने बताया कि राजनयिकों और उनके परिवार को लेकर कल वाशिंगटन से उड़ान भरने के बाद रूस का एक विमान स्थानीय समयानुसार सुबह के 2:05 मिनट पर वनूकोवो हवाईअड्डे पर पहुंचा।

टीवी चैनल ने राजनयिकों और उनके परिवार वालों को सामान इकट्ठा करते हुए दिखलाया। अमेरिकी खुफिया विभाग का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप को व्हाइट हाउस पहुंचाने की कोशिश के तहत के्रमलिन ने डेमोक्रेटिक पार्टी और हिलेरी क्लिंटन के अभियान से जुडे कर्मचारियों के ईमेल को हैक करने और उनको सार्वजनिक करने का आदेश दिया। मॉस्को हालांकि बार-बार इन आरोपों को खारिज करता रहा है।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.