वियतनाम में नाइजीरिया से तस्करी कर लाये गये 446 किलोग्राम हाथी दांत जब्त 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
वियतनाम में नाइजीरिया से तस्करी कर लाये गये 446 किलोग्राम हाथी दांत जब्त हांथी के दांत

हनोई (एपी)। वियतनाम में अधिकारियों ने नाइजीरिया से अवैध रुप से जहाज से तस्करी कर लाये गये 446 किलोग्राम हाथी दांत जब्त किए हैं। जिस बंदरगाह पर तस्करी से लाए गए 446 किलोग्राम हाथी दांत जब्त किए गए हैं उसी बंदरगाह पर पिछले महीने 3.5 टन हाथी दांत बरामद किये गये थे जो तीन खेप में लाए गए थे। इस बंदरगाह का नाम कैट लाई है।

सीमा शुल्क अधिकारी ले डिन्ह लोई ने बताया कि हाथी दांत मंगलवार को जब्त किए गए हैं और इन्हें हो ची मिन्ह सिटी के दक्षिण में कैट लाइ बंदरगाह पर एक बक्से में लकड़ियों के बीच छिपा कर रखा गया था। वियतनाम में हाथी दांत का इस्तेमाल गहनों के तौर पर और घर की सजावट में होता है। हालांकि देश में हाथियों की घटती संख्या के मद्देनजर इन प्राणियों के शिकार पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

वन्य जीवों और उनके अंगों के अवैध कारोबार पर इस माह के आखिर में हनोई में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन होने जा रहा है और समझा जाता है कि इसमें ब्रिटेन के युवराज विलियम हिस्सा लेंगे जो वन्य प्राणियों तथा उनके अंगों के अवैध कारोबार के धुर आलोचक हैं।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.