आंध्र प्रदेश-ओडिशा सीमा पर मुठभेड़ में 21 माओवादी ढेर  

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
आंध्र प्रदेश-ओडिशा सीमा पर मुठभेड़ में 21 माओवादी ढेर  ओडिशा पुलिस के साथ मुठभेड़ में 21 माओवादी मारे गए।

विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) (भाषा)। आंध्र प्रदेश-ओडिशा सीमा पर मलकानगिरी वन क्षेत्र में आज तड़के आंध्र प्रदेश के ग्रेहाउंड बल और ओडिशा पुलिस के साथ मुठभेड़ में 21 माओवादी मारे गए।

एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों में एक शीर्ष माओवादी नेता और एक अन्य शीर्ष नेता का बेटा भी शामिल हो सकते हैं। मुठभेड़ की खबर मिलने के तत्काल बाद आंध्र प्रदेश के पुलिस महानिदेशक नंदुरी संबाशिव राव तत्काल विशाखापत्तनम के जिउ रवाना हो गए। उन्होंने माओवादियों के मारे जाने की पुष्टि की है।

आंध्र प्रदेश पुलिस के मुताबिक, ओडिशा में मलकानगिरी जिले के रामगुरहा में दोनों राज्यों की पुलिस के नियमित संयुक्त तलाश अभियान के दौरान हुई मुठभेड में माओवादी विरोधी विशिष्ट बल ग्रेहाउंड के दो कांस्टेबल भी घायल हुए हैं। सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड करीब एक घंटे चली।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल कांस्टेबलों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर के जरिए विशाखापत्तनम स्थित किंग जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मुठभेड स्थल से चार एके-47 राइफलें बरामद की हैं। यहां माओवादियों का एक गुप्त ठिकाना भी मिला है।

डीजीपी ने बताया कि क्षेत्र में कुछ और माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली है जिसके मद्देनजर तलाश अभियान जारी रखा गया है।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.