डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के नए राष्ट्रपति

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   9 Nov 2016 1:31 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के नए राष्ट्रपतिरिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में बैनर उठाए एक अमेरिकी भारतीय।

वाशिंगटन (भाषा)। चुनाव में उलटफेर के लिहाज से अहम राज्यों में मजबूत प्रदर्शन के दम पर रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के नए राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं। उनकी प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन इस कड़े मुकाबले में काफी पीछे रहीं। डोनाल्ड ट्रंप अमेरका के 45वें राष्ट्रपति होंगे। डोनाल्ड ट्रंप समर्थक भारी उत्साह से लबरेज हैं।

इस जीत के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सभी समर्थकों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा हिलेरी क्लिंटन ने मुझे फोन कर बधाई दी। हिलेरी क्लिंटन ने अच्छी लड़ाई लड़ी। उन्होंने देश की बहुत सेवा की है।

ट्रंप ने कहा हम सभी अमेरिकीवासियों के राष्ट्रपति हैं। हमारी सरकार लोगों की सेवा करेगी। मेरी जीत उनकी है जो अमेरिका से प्यार करते हैं। हम अमेरिकन ड्रीम का सपना पूरा करेंगे। हमारे पास एक बड़ा महान इकनोमिक्स प्लान है।हम अमेरिका को दोबारा से बड़ा और महान बनाएंगे।

अपने परिवार का शुक्रिया अदा करते हुए ट्रंप ने कहा मैं अपने मां पिता को बहुत प्यार करता हूं उनका बहुत बहुत धन्यवाद। बहनों का बहुत बहुत शुक्रिया।

अमेरिका के बड़े समाचार नेटवर्कों के अनुमान के अनुसार रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप ने उलटफेर के लिहाज से अहम फ्लोरिडा, ओहायो एवं उत्तर कैरोलिना में चुनाव जीत लिया है।

पारंपरिक रुप से डेमोक्रेटिक पार्टी के गढ़ कैलिफोर्निया एवं वर्जीनिया में 69 वर्षीय हिलेरी ने चुनाव जीता। हिलेरी को मात्र 18 महीने पहले राजनीति की दुनिया में कदम रखने वाले 70 वर्षीय रियल एस्टेट अरबपति ट्रंप से कड़ी चुनौती मिल रही है। सीएनएन के अनुमान के अनुसार ट्रंप को निर्वाचन मंडल के कुल 276 मत मिले हैं जबकि हिलेरी के पास 218 मत हैं। 44 वोटों पर गिनती चल रही है।

‘पॉलिटिको' ने कहा, ‘‘ट्रंप व्हाइट हाउस के निकट पहुंच रहे हैं।'' राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार को निर्वाचन मंडल के 538 मतों में से 270 मत हासिल करने की आवश्यकता है। ‘न्यूयार्क टाइम्स' ने कहा कि ट्रंप के अमेरिका का अगला राष्ट्रपति बनने की संभावना बढ़ रही है।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.