हिलेरी की ट्रम्प पर नौ अंकों की बढ़त : चुनाव सर्वेक्षण 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
हिलेरी की ट्रम्प पर नौ अंकों की बढ़त : चुनाव सर्वेक्षण अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन।

वाशिंगटन (भाषा)। अमेरिकी राष्ट्रपति के आम चुनाव से पहले हुए ताजा चुनावी सर्वेक्षण में डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रम्प पर नौ अंकों की बढ़त बनाई है।

यौन उत्पीड़न के आरोपों से ट्रम्प के विवादों में घिरने के बीच कराए गए ‘सीबीएस न्यूज' के इस चुनावी सर्वेक्षण में हिलेरी (47 प्रतिशत) ने ट्रम्प (38 प्रतिशत) पर नौ अंकों की बढ़त बनाई। ‘सीबीएस न्यूज' के अनुसार हिलेरी की नौ अंकों की यह बढ़त चार उम्मीदवारों के बीच कराए गए सर्वेक्षण में रही, जबकि दो उम्मीदवारों के बीच कराए गए सर्वेक्षण में उन्होंने 11 अंकों की बढ़त ली और ऐसा पहली बार है जब मतदाताओं के बीच हिलेरी की लोकप्रियता 51 प्रतिशत के पार पहुंची है।

इस चुनाव को कई लोग अपराजेय मान रहे हैं क्योंकि आठ नवंबर को होने वाले आम चुनाव में अब महज तीन हफ्ते बाकी हैं। लिबरेशन के उम्मीदवार गैरी जॉनसन के संभावित मतदाता आठ प्रतिशत रहे जबकि ग्रीन पार्टी के उम्मीदवार जिल स्टीन को तीन प्रतिशत मत मिले। समाचार चैनल ने बताया कि दो सप्ताह पहले हिलेरी को चार अंकों की बढ़त मिली थी।

इसके अनुसार, ‘‘दो उम्मीदवारों के बीच हुए सर्वेक्षण में किसी तीसरी पार्टी के उम्मीदवार का नाम शामिल नहीं था। इस तरह के सर्वेक्षण में छात्रों सहित संभावित मतदाताओं में हिलेरी ने ट्रम्प पर 40 प्रतिशत के मुकाबले 51 प्रतिशत की बढ़त बनाई थी।''

पुरुष मतदाताओं के बीच ट्रम्प दो प्रतिशत मतों से आगे रहे और महिला मतदाताओं में उनका प्रभाव 19 प्रतिशत था। श्वेत मतदाताओं में भी ट्रम्प हिलेरी के बनिस्बत छह प्रतिशत अंक से आगे चल रहे थे जबकि श्वेत महिलाओं में उनका प्रभाव सिर्फ दो प्रतिशत था।

सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय चुनावी सर्वेक्षणों पर नजर रखने वाली ‘रियल क्लियर पॉलिटिक्स' के अनुसार ट्रम्प पर अब हिलेरी की बढ़त में औसतन लगभग सात प्रतिशत अंकों का इजाफा हुआ है।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.