हम उत्तर प्रदेश से भी BJP को भगा देंगे: लालू
गाँव कनेक्शन 5 Nov 2016 1:26 PM GMT

लखनऊ (भाषा)। राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने शनिवार को कहा कि वह उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने आये हैं और BJP को यहां से भगा देंगे।
सपा के रजत जयंती समारोह में हिस्सा लेने आये लालू ने कहा, ‘‘हम यहां सपा को मजबूत करने आये हैं। हमने बिहार में BJP को भगा दिया। जैसे शहर से गीदड़ भगाया जाता है, हम उत्तर प्रदेश से भी BJP को भगा देंगे।'' समारोह में आये पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा से जब महागठबंधन की संभावना के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, गुजरात और पंजाब के चुनावों के बाद ऐसे हालात शायद पैदा हों। फिलहाल हम यहां SP के आमंत्रण पर रजत जयंती समारोह में हिस्सा लेने आये हैं।
जदयू नेता शरद यादव ने कहा कि सपा से पुराने रिश्ते हैं इसलिए यहां समारोह में हिस्सा लेने आये हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर अभी कोई बातचीत नहीं हुई है। इस पर मुलायम सिंह यादव बेहतर बता सकते हैं क्योंकि यहां (उत्तर प्रदेश) SP बड़ी पार्टी है।
More Stories